Hanuman Chalisa

हरियाली अमावस्या : कब और क्यों मनाई जाती है, जानिए महत्व

हरियाली के आगमन के रूप में हरियाली अमावस्या पर्व को मनाते हैं। इस दिन किसान आने वाले वर्ष में कृषि कैसी होगी इनका अनुमान लगाते हैं, शगुन करते हैं। हरियाली को समर्पित यह त्योहार इस वर्ष 23 जुलाई 2017 रविवार को है। इस दिन वृक्षारोपण का कार्य विशेष रूप से किया जाता है। 
 
वर्षो पुरानी परंपरा के निर्वहन के रूप में हरियाली अमावस्या के दिन एक नया पौधा लगाना शुभ माना जाता है। 

ALSO READ: हरियाली अमावस्या पर कैसे करें शिव पूजन, पढ़ें 12 राशियां...
 
हरियाली अमावस्या के दिन सभी लोग वृक्ष पूजा करने की प्रथा के अनुसार पीपल और तुलसी के पेड़ की पूजा करते हैं। हमारे धार्मिक ग्रंथों में पर्वत और पेड़-पौधों में भी ईश्वर का वास बताया गया है। पीपल में त्रिदेवों का वास माना गया है। 
 
आंवले के वृक्ष में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का वास माना जाता हैं.
 
अमावस्या के दिन कई शहरों में हरियाली अमावस्या के मेलों का भी आयोजन किया जाता है। इस कृषि उत्सव को सभी समुदायों के लोग आपस में मिलकर मनाते हैं। एक-दूसरे को गुड़ और धानी की प्रसाद देकर मानसून ऋतु की शुभकामना देते हैं। 

ALSO READ: हरियाली अमावस्या पर कामना सिद्धि हेतु कौन-सा वृक्ष लगाएं
 
इस दिन अपने हल और कृषि यंत्रो का पूजन करने का रिवाज है। 
 
इस पर्व के ठीक तीन दिन बाद हरियाली तीज का पर्व भी आता हैं। 
 
इस तिथि को अपने पितरों की आत्मा को शांति के लिए हवन पूजा पाठ दान दक्षिणा देने का विशेष महत्व है। 
 
हर अमावस्या में सावन महीने की हरियाली अमावस्या का अपना खास महत्व है। 

ALSO READ: 23 जुलाई को हरियाली अमावस्या, देती है पर्यावरण का शुभ संदेसा

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

Weekly Horoscope: 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

अगला लेख