ramcharitmanas

हनुमान जयंती 2024: मनोरथ सिद्धि के लिए आज बजरंगबली को चढ़ाएं ये खास चीजें

अपनी कामना के अनुसार हनुमान जयंती पर चढ़ाएं ये सामग्री

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (11:21 IST)
hanuman jayanti 
 
HIGHLIGHTS
 
• अपनी कामना के अनुसार चढ़ाएं ये सामग्री।
• हर कष्ट दूर करेंगे आज के ये खास उपाय।
• आज बजरंगबली कैसे होंगे प्रसन्न जानें। 
 
ALSO READ: Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर एक क्लिक में पढ़ें विशेष सामग्री
 
hanuman jayanti : आज हनुमान जयंती हैं और इस दिन यानी चैत्र पूर्णिमा दिन श्री हनुमान जी की उपासना करने और चोला चढ़ाने से जीवन में शुभ ऊर्जा और शक्ति मिलती है। इस दिन बजरंगबली को तेल-सिंदूर का चोला चढ़ाने से जीवन के समस्त कष्टों का अंत होता हैं। 
 
आइए जानते हैं यहां आज क्या खास चीजें हनुमान जी को चढ़ानी चाहिए... 
 
1. रुके हुए कार्यों में सफलता के लिए घी और सिंदूर का चोला और पीपल के पत्तों की माला 'राम' नाम लिखकर चढ़ाएं।
 
2. आज समस्त कार्य, मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए हनुमान जी को केशर के जल से स्नान कराएं।
 
3. सौभाग्य, पुत्र कामना के लिए सिंदूर एवं चमेली का तेल चढ़ाएं।
 
4. जीवन के कष्टों को दूर करने गुड़ और मूंग चढ़ाएं।
 
5. सुखों की वृद्धि के लिए हनुमान जी के मंत्र 'ॐ हनुमते नमः' की माला जपें।
 
6. पराक्रम में वृद्धि के लिए आज के दिन हनुमान जी की गदा में सिंदूर व गाय का घी मिलाकर लगाएं।
 
7. हनुमान जयंती के दिन अपने परिवार की उन्नति के लिए श्री बजरंगबली को चमेली के पुष्प चढ़ाएं। 
 
8. धन-संपत्ति बढ़ाने के लिए गुड़-चना चढ़ाएं और घी के दीपक जलाएं। 
 
9. गरीबी, दरिद्रता दूर करने के लिए प्रति आज तथा मंगलवार चना-चिरौंजी चढ़ाएं।
 
10. सभी कष्टों से निवारण हेतु हनुमान जी को सिंदूर, नारियल और लड्डू अर्पण करें।
 
11. जमीन-जायदाद के कार्यों की सफलता के लिए आज से प्रतिदिन हनुमान चालीसा के 11 पाठ करके लड्डू और नारियल का भोग लगाएं।
 
12. कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसे हैं तो उससे निपटने के लिए आज के दिन तेल का दान करें।

ALSO READ: Chaitra Purnima ke upay: चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन करें 5 अचूक उपाय
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती और जन्मोत्सव का अर्थ क्या होता है?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Pola Amavasya 2026: पिठोरी अमावस्या 2026: संकट दूर करने के 5 अचूक उपाय

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

07 September Birthday: आपको 07 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख