ramcharitmanas

गुरु ग्रह 22 अप्रैल 2023 को कितनी बजे राशि बदल रहे हैं, किस राशि में है गोचर, क्या होगा असर

Updated: शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (11:10 IST)
Jupiter transit 2023 : बृहस्पति ग्रह अपने मित्र मंगल की मूल त्रिकोण राशि मेष में मुंबई समय के अनुसार 22 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 06:12 बजे प्रवेश कर गए हैं। अन्य समयानुसार प्रात: 03:33 पर गुरु ने मीन से निकलकर मेष में गोचर किया है। पहले से विराजमान बुध, राहु और सूर्य के साथ उनकी युति बन रही है। इसका अर्थ है कि मेष राशि में चार ग्रहों की युति रहेगी। इस युति के चलते सभी राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा।
 
 
सभी राशियों पर असर : मेष राशि में गुरु, सूर्य और बुध के साथ राहु का होना शुभ नहीं माना जाता। गुरु और राहु के योग से गुरु चांडाल योग बन रहे हैं। ऐसे में सभी राशियों के लोगों को मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि में बुध, सूर्य, राहु और गुरु की युति प्रथम भाव में होगी। यह दुर्लभ संयोग जब रहेगा तो आप हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपमें ऊर्जा में वृद्धि होगी। हलांकि आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि कोई आपकी छवि खराब कर सकता है। आपको सेहत का ध्यान भी रखना होगा। संभावना है कि वेतनवृद्धि के साथ आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के लिए यह युति कार्यक्षत्र में अनानक कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। लोग आपकी छवि खराब करने के प्रयास करेंगे। धन को बचाकर रखना चाहिए। फिजूलखर्जी से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें में यह युति बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
4. कर्क राशि : आपकी राशि के दशम भाव में युति बन रही है जो कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगी। नौकरी के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के योग बनेंगे। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
 
5. सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में युति बन रही है जो भाग्य को जागृत करेगी। हर क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में आप तरक्की करेंगे और व्यापारी हैं तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। पिता से संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
 
6. कन्या राशि : आपको अपनी और माता पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखेंगे तो गंभीर रोग से बच जाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो संयम से काम लें। व्यापारी हैं तो फिजूलखर्ची से बचकर विशेष कार्यों पर ही ध्यान दें।
7. तुला राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में यह युति व्यापारिक लाभ के साथ ही दांपत्य जीवन को भी सुखमय बनाएगी। हालांकि आमदानी के साथ ही खर्चे भी बढ़ जाएंगी। हालांकि पारिवारिक जीवन भी पहले से बेहतर होगा। साझेदारी के कार्य में आपको अच्छा धनलाभ होगा।
 
8. वृश्चिक राशि : आपके लिए यह युति मिलाजुला असर देने वाली है। नौकरीपेशा हैं तो संयम और सावधानी से काम लें। व्यापारी हैं तो निवेश में सोच समझकर ही जोखिम उठाएं। परिवार का ध्यान रखें।
 
9. धनु राशि : आपके लिए यह युति शुभ मानी जा रही है जो साहस और आत्मविश्वास का संचार करेगी। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी।
 
10. मकर राशि : आपके लिए भी यह युति मिलाजुला असर देने वाली है। नौकरीपेशा कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं लेकिन व्यापारी हैं तो जोखिम से बचकर रहें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
 
11. कुंभ राशि : आपके लिए भी यह युति मिलाजुला असर देने वाली है। आपको अपनी और परिवार की सेहत पर ध्यान देना होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में में यह युति बन रही है। आपकी वाणी और संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

अगला लेख