Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

6 राशियों को 30 अक्टूबर तक इस योग के कारण रहना होगा परेशान

शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (16:18 IST)
Rahu Transit 2023 : 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि में राहु ग्रह का गोचर हुआ था, इसके बाद 22 अप्रैल को बृहस्पति ग्रह ने मेष राशि में गोचर करके गुरु चांडाल योग बनाकर 6 राशियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। यह जब 30 अक्टूबर 2023 को राहु मेष से निकलकर मीन में गोचर करेगा तब यह योग समाप्त होगा। परंतु तब तक के लिए 6 राशियों के लिए यह योग शुभ नहीं माना जा रहा है।
 
1. मेष : राहु का आपकी राशि में गोचर अचानक से होने वाली घटना दुर्घटना को अंजाम दे रहा है। आपको मान अपमान से बचकर रहना होगा। इसके अलावा यहां स्थित राहु रोग और दुःख भी देता है। यह आपके जीवन के हर क्षेत्र में उथल-पुथल मचा देगा। आपको सावधान रहने की जरूरत है। बस अपने कार्य पर ही फोकस रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचकर रहें।
 
2. वृषभ : राहु आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेगा तो खर्चें बड़ा देगा और सेहत को बिगाड़ देगा। यदि आप विदेश संबंधी कोई व्यापार कर रहे हैं तो ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो वाद विवाद से बचकर रहें।
 
3. सिंह : राहु आपके नौवें भाव में राहु स्थित है। इस दौरान परिवार में मतभेद हो सकते हैं। यात्राओं पर अधिक खर्च होगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
 
4. कन्या : राहु आपके आठवें भाव में गोचर कर रहा है। इस अवधि के दौरान आपकी रुचि गूढ़ रहस्यों बढ़ सकती है। व्यापार और नौकरी में कठिन परिश्रम करना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। यह समय आपके लिए चुनौतियों भरा है।
 
5. मकर : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में राहु का गोचर संघर्ष को जन्म दे रहा है। यह समय करियर, नौकरी, जमीन-जायदाद और माता की सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। राहु के प्रभाव से जॉब और प्रॉपर्टी समेत अन्य मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
 
6. मीन : राहु आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको अचानक से कुछ ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है। परिवार में किसी से संबंध खराब हो सकते हैं। गले और दांतों में समस्या हो सकती है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

06 July Birthday: आपको 6 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख