dharma sangrah
✕

Four Planets in a house : 15 दिसंबर तक धनु राशि में खास चतुर्ग्रही योग, 4 राशियों पर होगा शुभ असर

Updated: बुधवार, 27 नवंबर 2019 (11:48 IST)
25 नवंबर से धनु राशि में एक दुर्लभ संयोग बना हुआ है। धनु राशि में एक साथ 4 ग्रह स्थित हैं। इस वजह से चतुर्ग्रही योग निर्मित हुआ है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब जब चतुर्ग्रही योग बनता है तो इसका असर सभी राशियों पर होता है। शनि, केतु और बृहस्पति पहले से ही धनु राशि में है ऐसे में शुक्र के धनु राशि में आने से चार ग्रहों के एक ही राशि में युति बन रही है।
 
धनु में चार ग्रहों की युति बन रही है जिसमें शनि,केतु, शुक्र और बृहस्पति होंगे। शनि और केतु के धनु राशि में होने से अशुभ परिणाम मिलता है जबकि शुक्र और बृहस्पति के धनु राशि में आने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है। 
 
इन 4 ग्रहों की ऐसी युति 15 दिसंबर 2019 तक रहेगी। इसके बाद 2 और ग्रह धनु राशि में आ जाएंगे जिससे ग्रहों की संख्या चार से बढ़कर 6 हो जाएगी। 25 दिसंबर 2019 को चंद्रमा और बुध धनु राशि में गोचर करेगा। दो दिन बाद यानि 28 दिसंबर को चंद्रमा के मकर राशि में जाने से धनु राशि में 5 ग्रह ही रहेंगे।
 
चतुर्ग्रही योग का असर
 
ज्योतिष शास्त्र में जब भी दो या दो से अधिक ग्रह एक ही राशि में प्रवेश करते हैं तो इस दौरान कई तरह की अप्रत्याशित घटनाएं होने लगती है। चतुर्ग्रही योग की वजह से प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं। 
 
चतुर्ग्रही योग का राशियों पर असर
 
4 राशियों पर शुभ असर- मेष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ
4 राशियों पर अशुभ असर- वृषभ, मिथुन, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग अनुकूल नहीं रहेगा

4 राशियों पर मिलाजुला असर-  सिंह, कन्या, तुला और मीन

ALSO READ: 4 Planet in Sagittarius : 25 नवंबर को 4 ग्रह- बृहस्पति, शनि, शुक्र और केतु होंगे 1 ही घर में, खतरे के संकेत

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

19 October Birthday: आपको 19 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख