suvichar

फरवरी 2016 : जानिए देश-विदेश के तारे-सितारे

Updated: शनिवार, 30 जनवरी 2016 (17:35 IST)
ज्योतिष की नजर से...


 
फरवरी माह के प्रारंभ में उत्तर के देशों में शांति व सुख रहेगा। पूर्व तथा दक्षिण के देशों में पीड़ा एवं पश्चिम के देशों में युद्ध का भय रहेगा। मंगल के तुला राशि में भ्रमण करने से सभी अनाज महंगे होंगे। उड़द, मूंग, सूत एवं कपास विशेष महंगे रहेंगे। 


शुक्र व बुध के प्रभाव से फरवरी प्रारंभ में जानवरों पर कष्ट रहेगा एवं कृषि का नाश होगा। बाद में (9 फरवरी) बुध के मकर राशि में परिभ्रमण करने से शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के फल मिलेंगे एवं अन्नादि का समभाव रहेगा। 
 

 

 

इस माह विश्व में आतंकी का भय रहेगा। अधिकांश देशों में इस पर शिकंजा कसा जाएगा ऐसे योग है। शनि व मंगल एक-दूसरे के दूसरे एवं बारहवें भाव में होने से पृथ्वी पर दुर्घटनाएं, अग्निकांड , बम विस्फोटों से राष्ट्र विरोधी, समाज विरोधी, देशद्रोही तत्व उत्पन्न होंगे।


इस माह की कुंडली को आकाशीय चल की नजर से देखें, तो तेज हवा व बादल चाल के साथ कहीं बूंदाबांदी होगी एवं कहीं-कहीं बादल गर्जना के साथ हल्की वर्षा या खण्डवृष्टि होगी। 
 
पर्वतीय क्षेत्रों में शीत के प्रकोप के साथ वर्षा की सम्भावना है एवं मैदानी भागों में ऋतु परिवर्तन के लक्षण दृष्टि-गोचर होंगे। दिन के तापमान में वृद्धि होगी। 



लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुध का कन्या राशि में गोचर 2026: भद्र राजयोग में इन 5 राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

बुध का कन्या राशि में गोचर: मेष से मीन तक 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें पूरा राशिफल

04 September Birthday: आपको 04 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय