• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Dainik Puja Niyam
Written By

क्या आप जानते हैं पूजन करने के ये 8 नियम

Dainik Puja Niyam
आपको भी जानना जरूरी है पूजन के 8 खास नियम... 


 
धार्मिक शास्त्रों एवं ज्योतिष के अनुसार पूजा का एक निश्चित समय होना चाहिए। हमें जीवन को सुखी और समृद्धिशाली बनाने के लिए देवी-देवताओं की पूजा करते समय कुछ खास बातें अवश्य ध्यान में रखनी चाहिए। तभी हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 
 
 
 
आगे पढ़े पूजन करने के खास नियम क्या है? 

 

आइए जानते हैं पूजन के खास नियम :-  



 
* ईशान कोण में मंदिर सर्वश्रेष्ठ होता है। 

 


 




* कम से कम देवी-देवता पूजा स्थान में स्थापित करें। 
 
* एकल रूप में स्थापित करें। 
 
 


 


* पूजन के कार्य के लिए- ब्रह्म मुहूर्त सवेरे 3 बजे से, दोपहर 12 बजे तक के पूर्व का समय निश्चित करें। 
 

 


 


* पूजा के समय हमारा मुंह ईशान, पूर्व या उत्तर में होना चाहिए, जिससे हमें सूर्य की ऊर्जा एवं चुंबकीय ऊर्जा मिल सके। इससे हमारा दिनभर शुभ रहे। 
 
 


 


 
 
* अपने मन को हमेशा पवित्र रखें।  दूसरों के प्रति सद्भावना रखें, तभी आपकी पूजा सात्विक होगी एवं ईश्वर आपको हजार गुना देगा। 

 


 


* मंदिर और देवी-देवताओं की मूर्ति के सामने कभी भी पीठ दिखाकर नहीं बैठना चाहिए।

 


 


* इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी दीपक से दीपक नहीं जलाएं। शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति दीपक से दीपक जलते हैं, वे रोगग्रस्त होते हैं। 

 


 


* कभी भी सूर्यदेव को शंख के जल से अर्घ्य अर्पित करना चाहिए।


इस तरह प्रतिदिन भगवान का पूजन-अर्चन करने से आपके समस्त दुख दूर होंगे। ईश्वर पर पूर्ण भरोसा रखने से ही आपके समस्त कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे।