Hanuman Chalisa

आने वाला है चांडाल योग, जानिए क्या होगा आप पर असर

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2016 (16:47 IST)
क्या होगा जब बनेगा चांडाल योग?
 
14 जुलाई 2015 से सिंह राशि में गुरु प्रवेश करके 11 अगस्त 2016 तक सिंह राशि में ही रहेंगे तथा 9 जनवरी 2016 से 11 अगस्त 2016 तक राहु भी सिंह में प्रवेश करके 8 सितंबर 2017 तक सिंह में रहेंगे अतः 9 जनवरी 2016 से 11 अगस्त 2016 तक गुरु राहु की सिंह राशि में युति रहेगी। 


 
इस बीच जिन बच्चों का जन्म होगा उनकी कुंडली में चांडाल दोष का निर्माण होगा एवं जिस जातक की कुंडली में चांडाल दोष है उन्हें इस दोष के कारण कुंडली अनुसार कष्ट होगा। यह समय उच्चाधिकारियों, मंत्रियों के लिए समस्याएं उत्पन्न करने वाला रहेगा। कुछ उच्च पदासीन मंत्रियों के पद के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। 
 
उत्तर-पूर्व के राज्यों में हिंसात्मक घटनाएं अधिक होंगी। कुछ प्रदेशों में राजनीतिक पार्टियों के अंदर उथल-पुथल एवं पद-परिवर्तन के योग बनेंगे। 13 जुलाई 2015 से 25 अप्रैल 2016 तक धार्मिक उन्माद बढ़ेगा। इस बीच धार्मिक विवादों की आशंका अधिक है। यह समय कुछ प्रदेशों में शीर्ष नेतृत्व करने वाले नेताओं के पद के लिए चिंताकारक रहेगा।

 

जानिए, सिंह राशि में गुरु का राशियों पर प्रभाव-

मेष- मेष राशि के जातक को लाभकारी यात्रा के योग हैं, साथ ही यात्रा अवरोध के साथ पूर्ण होगी तथा परिवार में शांति रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि के जातक को स्त्री सुख प्राप्त होगा, अविवाहितों के विवाह योग बनेंगे। धन में वृद्धि तथा घर में मांगलिक कार्य के योग हैं।


 
मिथुन- धनहानि के योग, मानसिक कष्ट, स्थान परिवर्तन एवं रिश्तों में तनाव होगा।
 
कर्क- यात्रा से हानि के योग, चोरों से सावधानी आवश्यक है। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। अत्यधिक खर्च से मन व्यथित रहेगा।
 
सिंह- स्थान वृद्धि, भवन सुख, वाहन सुख, संपत्ति लाभ, मांगलिक कार्य एवं पदोन्नति प्राप्त होगी।
 
अगले पेज पर पढ़ें अन्य राशियां 

कन्या- अधिक खर्च से मानसिक संताप प्राप्त होगा, धन की चिंता बनी रहेगी, स्थान परिवर्तन के योग हैं। 13 जुलाई तक सावधानीपूर्वक कार्य करें।
 
तुला- धन-संपत्ति में वृद्धि के साथ प्रिय मित्र की प्राप्ति के योग हैं। संतान प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। प्रगति के योग हैं।
 
वृश्चिक- बदनामी के योग, स्वास्थ्य में कमी, यात्रा से हानि एवं दुर्घटना के योग हैं।

धनु- रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, अविवाहितों के विवाह योग बनेंगे। साझेदारी से लाभ प्राप्त होगा।
 
मकर- न घर में, न घर से बाहर कहीं भी सुख प्राप्त होगा। मन बेचैन रहेगा, ऐसे योग बनते हैं। कर्ज में वृद्धि होगी।
 
कुंभ- मान-सम्मान में वृद्धि, संतान सुख, शिक्षा से लाभ, आभूषण प्राप्ति योग।
 
मीन- मीन राशि के जातक को घर-परिवार में अशांति एवं क्लेश के साथ घर से बाहर रहने के योग हैं। 

लेखक के बारे में
पं. प्रणयन एम. पाठक
पंडित प्रणयन एम. पाठक जाने-माने ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ है।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध-शनि का समसप्तक योग: 4 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय, करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

सूर्य का कन्या राशि में गोचर: 17 सितंबर से बदलेगी ग्रहों की चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 सितंबर, 2026)

15 September Birthday: आपको 15 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!