ramcharitmanas
✕

14 मई से 7 अक्टूबर के बीच क्या फिर से शुरू हो सकता है भारत पाकिस्तान युद्ध?

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 12 मई 2025 (15:14 IST)
India Pakistan war 2025: 29 मार्च को शनि ने राशि परिवर्तन किया था इसके बाद 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ और फिर 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चला। यानी शनि के राशि परिवर्तन करने के 1 माह के भीतर ही यह सभी घटनाक्रम हुए। इसी प्रकार अब आशंका जताई जा रही है कि 15 मई को बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा, इसके बाद 18 मई को राहु और केतु का राशि परिवर्तन होगा जो देश और दुनिया में हालात को बदल कर रख देंगे। खासकर 14 मई से 7 अक्टूबर के बीच का समय भारत के लिए खराब बताया जा रहा है।
 
अभी भी है ग्रहों की अशुभ स्थिति बनी हुई, क्या होगा आगे?
14 मई को सूर्यदेव मेष से निकलकर वृषभ में गोचर करेंगे। इसेक बाद 15 मई को बृहस्पति ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में अतिचारी गोचर करेंगे जो कि अशुभ माना जा रहा है। दूसरी ओर 18 मई को राहु का मीन से निकलकर कुंभ में गोचर और केतु का कन्या से निकलकर सिंह में गोचर होगा। इस राशि परिवर्तन के चलते भारतीय उपमहाद्वीप में कुछ बड़ी घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि संभवत: भारत पाकिस्तान के बीच जो सीजफायर की स्थिति है वह भविष्य में लघु युद्ध में बदल सकती है या यह भी हो सकता है कि कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आ सकती है।
 
वर्तमान में शनि और राहु ने मीन में पिशाच योग बना रखा है जो 18 मई तक रहेगा। 18 मई से 7 जून तक मंगल और राहु का षडाष्टक योग रहेगा इसके बाद शनि और मंगल का षडाष्टक योग बनेगा जो लंबे समय तक रहेगा। फिलहाल की स्थिति भारत के पक्ष में 7 जून तक रहेगी।  इसके बाद भारत का समय अच्छा नहीं माना जा रहा है। फिर जून 2026 में भारत को फिर से युद्ध में जाना पड़ेगा।
 
यदि एक चंद्र मास में 5 शनिवार, 5 रविवार या 5 मंगलवार आ जाए तो खप्पर योग बनता है। 15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग बन रहा है। इसके बाद 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक खप्पर योग बना रहेगा। इसको लेकर कुछ ज्योतिषियों का विश्लेषण है कि 14 मई से लेकर 14 जून के बीच का समय भारत के लिए खराब है। हालांकि कुछ अन्य ज्योतिषियों के अनुसार जून से लेकर अक्टूबर का समय विचित्र हो सकता है, जिसमें होने वाली घटनाओं से दुनिया को हैरानी हो सकती है। इसमें प्राकृतिक आपदाओं, महामारी, युद्ध और दंगों के कारण देश को बड़ी आर्थिक और जनहानि का सामना करना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख