• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. astrology predictions: something big will happen between 14 May and 14 June
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शुक्रवार, 2 मई 2025 (18:19 IST)

14 मई से 14 जून के बीच होगा कुछ बड़ा, क्या कहती है बृहस्पति और राहु की चाल

india Astrology Prediction
may and june astrology predictions: वर्ष 2025 में 4 बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन में से एक शनि का 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन हुआ था। इस राशि परिवर्तन के पहले की कहा जा रहा था कि भारत में कुछ होनी अनहोनी घटना होने वाली है या कोई बड़ा भूकंप आने वाला है। 22 अप्रैल 2025 को भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 28 पर्यटकों की हत्या करती जिसके चलते भारत और पाकिस्तान में युद्ध के हालात बन गए हैं। अब आगामी ग्रहों की चाल कह रही है कि भारत में कुछ और भी बड़ा होने वाला है। खासकर 14 मई से 14 जून के बीच का समय खराब है।
 
14 मई का गोचर: 14 मई को बृहस्पति ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में अतिचारी गोचर करेंगे जो कि अशुभ माना जा रहा है। 14 मई को ही सूर्य वृषभ में गोचर करेगा। दूसरी ओर 18 मई को राहु का मीन से निकलकर कुंभ में गोचर और केतु का कन्या से निकलकर सिंह में गोचर होगा। इस राशि परिवर्तन के चलते भारतीय उपमहाद्वीप में कुछ बड़ी घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि संभवत: भारत पाकिस्तान का लघु युद्ध हो सकता है या फिर कोई बड़ा तूफान तबाही मचाएगा।
 
पंचांग का भविष्यफल: हालांकि यदि हम पंचांग पढ़ते हैं तो उसमें वर्ष का भविष्यफल दिए गया है। पंचांग में स्पष्ट लिखा है कि कश्मीर, बलूचिस्तान और सिंध जैसे क्षेत्र में आतंक और गृहयुद्ध जैसे हालात होंगे। इसके अलावा उसमें खप्पर योग का भी वर्णन है। यदि एक चंद्र मास में 5 शनिवार, 5 रविवार या 5 मंगलवार आ जाए तो खप्पर योग बनता है। 15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग बन रहा है। इसके बाद 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक खप्पर योग बना रहेगा। इसको लेकर कुछ ज्योतिषियों का विश्लेषण है कि 14 मई से लेकर 14 जून के बीच का समय भारत के लिए खराब है। हालांकि कुछ अन्य ज्योतिषियों के अनुसार जून से लेकर अक्टूबर का समय विचित्र हो सकता है, जिसमें होने वाली घटनाओं से दुनिया को हैरानी हो सकती है। इसमें प्राकृतिक आपदाओं, महामारी, युद्ध और दंगों के कारण देश को बड़ी आर्थिक और जनहानि का सामना करना पड़ सकता है।