Hanuman Chalisa

नरेंद्र मोदी पर भविष्य मालिका की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

WD Feature Desk
मंगलवार, 8 जुलाई 2025 (16:23 IST)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आजकल बहुत सारी भविष्‍यवाणियां वायरल हो रही हैं। सच झूठ क्या है यह कोई नहीं जानता। बड़े बड़े ज्योतिषी बता रहे हैं कि वे पद पर कब तक रहेंगे, उनके बाद कौन पीएम बनेगा। कुछ दाव कर रहे हैं कि वे अपना ये कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे और कुछ कह रहे हैं कि वे 2029 तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। इसी बीच अब नरेंद्र मोदी पर भी भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी भी वायरल हो रही है। हालांकि इसमें कितनी सचाई है यह हम नहीं जानते।ALSO READ: भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध कब होगा, भारत में लगेगा मिलिट्री शासन?
 
भविष्‍य मालिका की वायरल भविष्यवाणी में यह दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के पांच प्रमुख संतों में से एक अच्युतानंद दास ने 400 साल पहले ही पाकिस्तान के नाम का उल्लेख कर दिया था और स्पष्ट रूप से नरेंद्र मोदी का नाम भी उसमें लिखा हुआ। है। कहते हैं कि संत अच्युतानंद दास ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर को केंद्र में रखकर कई भविष्यवाणियां की है। अब नरेंद्र मोदी के नाम से और उनके भविष्य को लेकर भी भविष्यवाणियां वायरल हो रही हैं।
 
भविष्य मालिका के नाम पर वर्तमान में कई लोगों द्वारा ग्रंथ लिखे गए हैं लेकिन उनमें से एक है भविष्य मालिका पुराण। इसके लेखक है भविष्य मालिका के जानकार कथावाचक और पंडित काशीनाथ मिश्र जी। इन्हीं की लिखी किताब की भविष्‍यवाणियां ज्यादा वायरल हो रही है। भविष्य मालिका के अनुसार 13 दिनों के पक्ष के बाद 29 मार्च 2025 में जब शनि मीन योग पड़ेगा तब यह समय एक विभीषिका के समान होगा। शनि जब मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब भारत पर संकट के बादल छाएंगे। ढाई वर्ष तक अराजकता रहेगी। 29 मार्च 2025 से 23 फरवरी 2028 तक शनि मार्गी और वक्री होकर मीन राशि में रहेंगे। तब जनता त्राहि-त्राहि करने लगेगी। फिर 23 फरवरी 2028 से 17 अप्रैल 2030 तक शनि मेष राशि में रहेंगे। इसी दौरान महाविनाश का दौर खत्म हो जाएगा और एक नए युग का प्रारंभ होगा।ALSO READ: भविष्य मालिका की भविष्यवाणी, क्या 13 मुस्लिम देश चीन के साथ मिलकर करेंगे भारत पर आक्रमण, भारत क्या करेगा?
 
1. भविष्‍य मालिका के वायरल दावे के अनुसार इसी दौरान एक संत के हाथों में होगी भारत की बागडोर जो अविवाहित होगा। वही संपूर्ण क्षत्रप होगा। उसमें विश्व का नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होगी और वह धर्म के सहारे शांति स्थापित कर पाएगा। कई लोग इस भविष्‍यवाणी को योगी आदित्यनाथ से जोड़कर भी देखते हैं।
 
2. भविष्य मालिका के वायरल दावे के अनुसार भारत का आखिरी राजा एक शक्तिशाली हिन्दू राजा होगा, जो योगी पुरुष होगा और जिसकी कोई संतान नहीं होगी। उसमें विश्व का नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होगी और वह धर्म के सहारे शांति स्थापित कर पाएगा।
 
3. भविष्य मालिका की एक भविष्यवाणी के अनुसार बाण (5) बसु (राजा नरेंद्र साल यानी की राजा नरेंद्र के 13 वे वर्ष में बहुत दुष्टों का विनाश होगा। चन्द्र (15) बाण (5), राम (4 या 7) बाण (5) यानी  20 और 9/11 अंक में ये होगा।- कलि कलप गीता, नवम अध्याय, महापुरुष श्री अच्युतानंद दास।
 
4. वायरल दावे की भविष्यवाणी के अनुसार महापुरुष अच्युतानंद दास जी ने अपने मालिका ग्रंथ 'चउषठि पटल' में श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच हुए संवाद को उद्धृत किया। इसमें नरेंद्र नामक व्यक्ति के भारत पर शासन की बात कही गई है।
 
5. जब गगन गादी पर होंगे और उड़ीसा के दिव्य सिंह राजा गादी पर होंगे तब भारत पर आक्रमण होगा। 13 मुस्लिम देश चीन के साथ मिलकर आक्रमण करेंगे। तीसरा विश्वयुद्ध 6 साल 6 माह तक चलेगा। आखिरी के 13 माह भारत युद्ध में शामिल होगा और यह भारत की लड़ाई होगी। भारत की उसमें विजय होगी। भारत सदा के लिए अपने दुश्मनों को न सिर्फ खत्म कर देगा बल्कि विश्व गुरु भी बन जाएगा।
 
डिस्क्लेमर : उपरोक्त जानकारी विभिन्न स्रोत पर आधारित है। इसकी आधिकारिक पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। 

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

11 July Birthday: आपको 11 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: सप्ताह का राशिफल (13-19 जुलाई 2026): किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

शनि की उल्टी चाल: 138 दिनों तक मीन राशि में वक्री रहेंगे शनिदेव, जानें अपनी राशि का हाल

Weekly Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल: कैसा रहेगा 13 से 19 जुलाई 2026 तक का नया सप्ताह, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

अगला लेख