Hanuman Chalisa
✕

21 मई को है सबसे बड़ा मंगलवार, जानिए क्यों कहते हैं इसे बड़ा मंगलवार, क्या करें उपाय

Updated: सोमवार, 20 मई 2019 (17:08 IST)
इस बार ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगलवार 21 मई को आ रहा है। आज के दिन भगवान हनुमान जी जो कुछ भी मांगा जाए वह उसे अवश्य पूरा करते हैं। भगवान शिव के 11 वें अवतार हनुमान जी को अमर रहने का वरदान मिला था।
 
क्यों कहते हैं बड़ा मंगलवार : ज्येष्ठ मास के इस मंगलवार को हनुमान जी को अमरत्व का वरदान मिला था इसी कारण जेठ के मंगल को बड़ा मंगल और बूढ़वा मंगल कहते हैं।
 
उत्तर प्रदेश में ज्येष्ठ मास में आने वाले हर मंगलवार को बहुत ही शुभ माना जाता है उनमें भी पहले आने वाले मंगलवार को विशेष मान कर पूजा-अर्चना की जाती है। वैसे तो पूरे ज्येष्ठ मास में हनुमान मंदिर सजे रहते हैं और हर मंगलवार को जगह-जगह पर भंडारे लगते हैं पर बड़ा मंगलवार की बात खास है। यह दिन केवल एक ही धर्म का परिचायक नहीं है बल्कि सर्वधर्म एकता का प्रतीक है।
 
इतिहास यह भी माना जाता है : कुछ लोगों के अनुसार बड़ा मंगलवार की शुरुआत करीब 400 साल पहले अवध के नवाब ने की थी। नवाब मोहम्मद अली शाह का बेटा एक बार गंभीर रूप से बीमार हो गया। उनकी बेगम रूबिया ने कई जगह उसका इलाज करवाया, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। लोगों ने उन्हें बेटे की सलामती के लिए लखनऊ के अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर में मन्नत मांगने को कहा।
 
यहां मन्नत मांगने पर नवाब का बेटा स्वस्थ हो गया। इसके बाद नवाब की बेगम रूबिया ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। वहीं नवाब ने ज्येष्ठ की भीषण गर्मी के दिनों में प्रत्येक मंगलवार को पूरे शहर में जगह-जगह गुड़ और पानी का वितरण करवाया और तभी से इस परंपरा की शुरुआत हुई।
 
हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां अवतार रूद्र माना जाता है जो अत्यंत बलवान हैं। 
 
हनुमान जी को गुस्सा नहीं आता है इसलिए जो लोग बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं उन्हें हनुमान जी की उपासना करने को कहा जाता है।

हनुमान जी को बजरंग-बली इसलिए कहते हैं क्योंकि इनका शरीर एक वज्र की तरह मजबूत है।
 
 धरती पर केवल 7 लोगों को अमरतत्व मिला हुआ है जिसमें से पवनपुत्र हनुमान जी एक हैं। 
 
करें ये 5 उपाय 
 
1. लाल फल बच्चों में बांटें 
 
2. लाल परिधान छोटे बच्चों को दें, स्वयं भी खरीदें। 
 
3. लाल अनाज लाल वस्त्र में दक्षिणा के साथ लपेटकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। 
 
4. लाल शर्बत बंटवाएं। 
 
5. हनुमान मंदिर में रसीला पान चढ़ाएं। 

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख