suvichar

क्या आप भी संकोची हैं, अपना ही सामान मांग नहीं पाते हैं तो यह एस्ट्रो टिप्स आपके लिए है

Updated: बुधवार, 18 जुलाई 2018 (16:59 IST)
क्या आप भी संकोची हैं, अगर हां तो यह आलेख आपके लिए है... 
 
1. पड़ोसी से नहीं मांग पाते अपना सामान 
 
जीवन या कुंडली में शनि और बुध की स्थिति सही न हो, तब व्यक्ति संकोची बन जाता है। अपना सामान देते हैं और वापस नहीं मांग पाते। पास-पड़ोस में अपने ही सामान को वापस लेने में संकोच करते हैं। कई बार नुकसान उठाना पड़ जाता है।
 
2. बॉस से नहीं बोल पाते हैं कुछ 
 
जब सूर्य और बृहस्पति की स्थिति सही न हो या कुंडली में नीच के हों, पाप ग्रहों से ग्रस्त हों, तब आप अपने अधिकारी बॉस या रिश्तेदारी में आवश्यकता अनुसार सहायता करते हैं लेकिन उसके बाद अपनी ही वस्तु या पैसा मांगने में बहुत संकोच करना पड़ता है और कीमती सामान से हाथ धो बैठते हैं। दूसरे शब्दों में अपनी रिश्तेदारी या अपने उच्च अधिकारी को समय पर सामान या पैसे से सहायता करते हैं लेकिन दुबारा मांग नहीं पाते हैं। 
 
3.दोस्ती पर सब कुर्बान 
 
 दोस्ती के नाम पर अपनी अनमोल वस्तु कुछ समय के लिए दे देते हैं लेकिन देने के बाद आपका दोस्त आपको वापस नहीं करता और आप लिहाजवश मांगते भी नहीं हैं। जब मंगल और चन्द्रमा अच्छे न हो, तब ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है और अपने ही कीमती सामान से आप दूर हो जाते हैं। 
 
4 खत्म करें यह संकोच, आजमाएं यह उपाय
 
मन का संकोच दूर हो, आप निर्भीक बनें इसके लिए आप हनुमानजी की पूजा किया करें, सुंदरकांड का पाठ किया करें और मंगलवार के दिन मीठी रोटी गाय को खिलाएं, ऐसी स्थिति में लाल धागे में बेल की जड़ हाथ या गले में धारण करें, लाभ होगा।
 
लेखक के बारे में
ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय दुबे
ज्योतिष शिरोमणि पंडित धनंजय दुबे स्वर्ण पदक प्राप्त जानेमाने भविष्यवक्ता हैं।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य ग्रहण से भूकंप के बाद क्या चंद्र ग्रहण से पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़? क्या ग्रहण से है इसका कनेक्शन?

हंस राजयोग के कारण 5 राशियों के चल रहे हैं अच्छे दिन कब तक चलेंगे?

26 August Birthday: आपको 26 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख