1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Akshaya tritiya 2024 vivah muhurat

2 ग्रहों के कारण अक्षय तृतीया के स्वयंसिद्ध मुहूर्त में भी नहीं हो सकेंगे शुभ काम, सभी पर लगा विराम

kshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Akshaya Tritiya 2024
Akshaya tritiya 2024 vivah muhurat : हर वर्ष वैशाख मास में शुक्लपक्ष की तृतीया पर अक्षय तृतीया रहती। इस दिन विवाह करना शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। यानी इस दिन मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पूरे दिन ही मुहूर्त रहता है। इसी दिन भगवान परशुराम की जयंती भी रहती है।  इस बार अक्षय तृतीया 10 मई 2024 शुक्रवार के दिन रहेगी। लेकिन इस बार अक्षया तृतीया पर शुभ कार्य नहीं कर सकते हैं। जानिए क्या कारण है।
नहीं होंगे शुभ कार्य : अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त रहता है यानी इस संपूर्ण दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है। इस दिन शुभ और धार्मिक कार्यक्रमों ने के लिए पडितों से मुहूर्त दिखवाने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन इस बार इस दिन शादी, मुंडन, अन्नप्रासन सहित सभी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। कानछेदन, उपनयन, नामकरण, गृह प्रवेश, यज्ञोपवित, अक्षर ज्ञान सहित अन्य संस्कार भी नहीं होंगे।
क्यों नहीं होंगे शुभ कार्य : करीब 23 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब अक्षय तृतीया के दिन विवाह का कारक ग्रह माने जाने वाले शुक्र और गुरु तारा अस्त होने से इस दिन विवाह मुहूर्त नहीं है। इससे पहले 2000 में भी ऐसा ही संयोग बना था जब विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं था। शुक्र या गुरु यदि अस्त हो तो विवाह करना शुभ नहीं माना जाता है। 28 अप्रैल 2024 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर शुक्र मेष राशि में अस्त हो गए हैं और 3 मई 2024 को प्रात: 05:15 पर गुरु भी अस्त हो गए हैं। इन दोनों ग्रहों के अस्त होने के बाद शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित माना गया है। अब 3 जून को गुरु गृह उदित होगा और 28 जून 2024 को शुक्र ग्रह उदय होगा। उसके बाद 10 दिनों तक मांगलिक कार्य के लिए मुहूर्त नहीं है। जुलाई में 9 तारीख से विवाह कार्यक्रम शुरू हो पाएंगे।
फिर क्या कर सकते हैं इस दिन : इस दिन गज केसरी योग, रवि योग, सुकर्मा योग होने की वजह से भूमि, भवन, जेवरात आदि की खरीदारी कर सकते हैं। शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे, लेकिन अबूझ मुहूर्त में खरीदारी के चलते बाजारों में अच्छी खरीदारी की उम्मीद है।
 
अक्षय तृतीया 10 मई 2024 पर शुभ मुहूर्त:-
अमृत काल : सुबह 07:44 से सुबह 09:15 तक।
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त: प्रात: 05:33:11 से दोपर 12:17:39 तक।
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:51 से दोपर 12:45 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:32 से दोपहर 03:26 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 07:01 से  07:22 तक।
संध्या पूजा मुहूर्त : शाम 07:02 से रात्रि 08:05 तक।
रविवार : पूरे दिन और रात।
जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त : अब 28 जून के बाद ही ये उदय होंगे। इसके बाद जुलाई में ही शादी के मुहूर्त रहेंगे। 9, 11, 12, 13, 14 और 15 जुलाई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल 06 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इसके बाद 17 जुलाई को में देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास लगने से विवाह नहीं होंगे। चार माह बाद नवंबर में 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23 और 25 नवंबर को मुहूर्त हैं। दिसंबर में विवाह के छह मुहूर्त 4, 5, 9, 10, 14 और 15 दिसंबर को रहेंगे।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Parshuram jayanti 2024: परशुराम जी की आरती