• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 18 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

18 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल
FILE

मेष- आजीविका की समस्या हल हो जाएगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिल सकेगा। नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। कानूनी कार्यों में यश मिलेगा। उदर कष्ट की आशंका रहेगी। सकारात्मक चिंतन रहेगा। अनुकूलता प्राप्त होगी। रुके काम बनेंगे। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। लाभ का सौदा आएगा। आगे की योजना तय होगी। आय स्रोत बनेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ- सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य एवं करियर की चिंता रहेगी। रोजगार में समय पर निर्णय न ले पाने से नुकसान हो सकता है। परिश्रम का लाभ मिल जाएगा। चालू काम विस्तार होगा। स्वास्थ्य ताजगी रहेगी। प्रणय संबंधों में सावधानी रखें। घर-परिवार में तनावयुक्त वातावरण हो सकता है। मातृ पक्ष से कष्ट होगा। परिश्रम का अच्‍छा फल मिलेगा।

मिथुन- परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। कड़वे समय में सुधार आएगा। कामकाज में अरूचि रहेगी। दूरदर्शिता से कठिन परिस्थितियों का सामना सफलतापूर्वक करेंगे। सामाजिक गतिविधि में भाग लेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारों की प्राप्ति होगी। व्यापार लाभदायी रहेगा। भावनात्मक चिंतन रहेगा। गणपति आराधन से लक्ष्य प्राप्ति संभव। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की समस्या पर ध्यान दें।

कर्क- सुखद अवसर है। देवदर्शन से लाभ होगा। कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धा में इच्छित लाभ के योग बनेंगे। पठन-पाठन में रुझान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नकारात्मक ‍परिणाम मिलेंगे, बचते-बचते विवाद डर रहेगा। वाणी व्यवहार से लाभ होगा। सुखद यात्रा हो सकती है। शांतिपूर्वक नित्य काम की‍जिए। समय आनंद में बीतेगा।

सिंह- व्यापारिक उन्नति होगी। प्रयासों का परिणाम मिलने के आसार दृष्टिगोचर होने लगेंगे। प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी। साझा भाव से काम बनेगा। मनोरंजन भी होगा। व्यापार-व्यवसाय में बेवजह हान‍ि की आशंका रहेगी। व्यावसायिक लक्ष्‍य प्राप्ति होगी। लाभ होगा। घर में वर्चस्व की समस्या रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। सामाजिक प्रतिबद्धता से प्रशंसा मिलेगी।

कन्या- आकस्मिक धन लाभ के साधनों से बचें। लाभदायी प्रस्ताव आएंगे। संतान के कामों में यश, सफलता मिलेगी। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा। स्थायी संपत्ति विस्तार होगा। लाभप्रद ‍जिम्मेदारी मिलेगा। प्रतियोगिता में सुखद परिणाम मिलेगा। साझेदारी में आपके निर्णय सर्वमान्य होंगे। निवेश न करें, समय प्रतिकूल है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। सायंकाल में धन प्राप्ति का योग है। प्रयत्न करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

WD
तुला- आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार वर्ग को लाभ बढ़ेगा। विशिष्टजन से भेंट होगी। धैर्य एवं संयम से आप जटिल परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे। सेहत में सुधार होगा। जायदाद संबंधी मसले निपटेंगे। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। असमंजस बना रहेगा। पुण्य नित कार्यों से मन शांत रहेगा। आनंद होगा। मांगने पर मदद नहीं मिलेगी। आत्मचिंतन करें। सत्कर्म करें। आपसी सलाह से आश्वासन मिल जाएगा।

वृश्चिक- मन रचनात्मक कार्यों को करने में लगेगा। लाभ होगा। सुविधा में कमी आएगी। बाहरी मदद मांगनी पड़ जाएगी। सी‍मित संसाधन मिल पाएंगे। मित्र वर्ग मदद करेंगे। मन में असुरक्षा की भावना आएगी। सहकर्मी अपने लाभ के लिए आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना है। अतिथि आगमन से प्रसन्नता। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी।

धनु- मेल-मिलाप बना रहेगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। कारोबारी बिखराव समेट लेंगे। हित साधना आसान रहेगा। घर में खुशी के आयोजन होंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदालाव हो सकेंगे। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। कार्य युक्ति से बना लेंगे एवं धन लाभ की खुशी होगी। यात्रा करेंगे, जो कि लाभदायक होगी। संयम से रहें। अनुकूल वार्तालाप से प्रसन्नता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर चापलूसों से बचें।

मकर- सपरिवार निकट की यात्रा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों की मदद कर प्रशंसा पाएंगे। मनोबल बढ़ेगा। परिवार में वै‍वाह‍िक चर्चा होगी। काम तय हो जाएगा। चालू काम बनाना आसान रहेगा। समय आनंद संग ‍बीतेगा। सुख-सुविधा पर व्यय होगा। जोखिम के काम सावधानीपूर्वक करें। परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। आपको सम्मान एवं सफलता का योग है। प्रयास से लाभ होगा।

कुंभ- धैर्य रखें, मनोकामना पूर्ण होगी। ग्रह अनुकूलता बनी रहेगी। स्वविवेक से काम तय होगा। प्रियजनों से मनमुटाव हो सकता है। धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सायंकाल में किसी समाचार से ‍निराशा होगी। कार्यक्षेत्र में कोई पीछे से हानि पहुंचा सकता है। खर्च अधिक होने से कर्ज लेना पड़ेगा। संतान से संतुष्टि रहेगी।

मीन- शुम समाचार मिलेगा। गण‍पति पूजन से सकारात्मक सोच विकसित होगी। स्‍थायी संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। समय और धन का उपयोग कर लाभ कमाएंगे। परिवार की समस्या पर ध्यान दें। आय कम व्यय अधिक रहेगा। अ‍नर्गल काम में समय गुजरेगा। बाहरी दबाव बना रहेगा। कार्यबाधाओं के बावजूद बन जाएंगे। प्रतिष्ठा प्राप्ति का प्रबल योग है। अस्वस्‍थ हो सकते हैं।