• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 11 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

11 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आपके लिए कैसा होगा आज का दिन

राशिफल
FILE

मेष- आज कार्यों में सफलता से विशेष लाभ होगा। प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा। सोचे हुए सभी काम बनेंगे। सुख-शांति रहेगी। आनंद का अनुभव होगा। कर्तव्यों के निर्वाह में प्रसन्नता होगी। व्यापारिक कार्य में सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन की संभावना है। सामाजिक कार्य में यश मिलेगा। नियोजित काम बनेगा। नई दिशा मिलने से मन में हर्ष रहेगा। आराम व शांति से काम करने को प्राथमिकता दें। भाग्य के सहारे प्रेरणा मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवन में परिवर्तन होगा।

वृषभ- नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। नए कार्य का योग बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा में संतान को सफलता मिलेगी। आश्रितों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। आकस्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक मांगलिक कार्य का योग बनेगा। सरकारी कार्यों के लिए समय अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें। समय बहुत अनुकूल है। प्रगति के नवीन अवसर प्राप्त होंगे। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रिश्तों में गतिरोध उत्पन्न हो सकता है। विवेक से निर्णय लें। थकान महसूस हो सकती है।

मिथुन- निजी ‍दायित्व बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। साझेदारी के कार्य में सफलता मिलेगी। कानूनी कार्य में सावधानी रखें। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। हालात बेहतर होंगे। परिवार के वरिष्ठ की सेहत प्रतिकूल हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। भावनात्मक वातावरण रहेगा। वाणी के प्रयोग में सावधानी बरतें। पहले से कहीं ‍अधिक परिश्रम करना होगा। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्क- सुख-सम्मान बढ़ेगा। जीवन में परिवर्तनकारी विचार बनेंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं। मातृ पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वैभव-विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बनाएं। मनोकामना पूर्ण होने के संकेत। क्रय-विक्रय में सावधानी-सतर्कता रखें। कार्य की अधिकता से थकान महसूस होगी। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा टालें। कार्यक्षेत्र में कामकाज के समय मौन रहें। कानूनी उलझनें दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। मानसिक चिंता में कमी आएगी। बुरे कार्यों का नतीजा सामने आने से पछतावा होगा।

सिंह- आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकर-चाकरों के सहयोग से काम समय पर होगा। सश्रम सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है। खर्च के योग बढ़ेंगे। सात्विक आचरण से वातावरण अनुकूल बना सकते हैं। सामाजिक कार्य में यश की संभावना है। गुप्त शत्रु सक्रिय होंगे। शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। मा‍नसिक तनाव का योग है। वाद‍-विवाद में संकोच करें। क्षेत्र में विस्तार होगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करना होगी। यात्रा लाभकारी होगी। बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। थोड़ा-सा कठोर रुख अपनाना होगा।

FILE
कन्या- अतिथि आगमन हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रिय प्रसंग में अनुकूलता आएगी। रुका कार्य पूर्ण हो जाने से धन लाभ होगा। व्यापारिक कार्य में सफलता मिलेगी। पुराने कार्य में बाधा आ सकती है। यश की वृद्धि होगी। मित्रों का कार्य में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। पुरुषार्थ बना रहेगा। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। मन में चंचलता रहेगी। थोड़े समय के लिए कार्य में बदलाव करना होगा। नौकरी में पद की प्रतिष्ठा बनाए रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा।

तुला- नए संपर्क का लाभ मिलेगा। समय मनोरंजन के लिए अनुकूल है। आकस्मिक कार्य में सफलता सुनिश्चित है। नई योजनाएं लाभ देंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं का विकास होगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा से संतुष्ट रहेंगे। बचत का धन सहेज कर रखें। नए अनुबंध भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। प्रियजन से मुलाकात होगी। स्वजनों से प्रेम व सहानुभूति प्राप्त होगी। पुराने कार्य का फल अच्‍छा मिलेगा।

वृश्चिक- आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने की आदत बदलें। दूसरों की सलाह का लाभ मिलेगा। आवेश पर नियंत्रण आवश्यक है। आलस्य त्यागें। गृह सुख में कमी आएगी। पत्नी से व्यर्थ की नोंकझोंक होगी। कार्य पूर्ण करने में व्यस्त हो जाएंगे। दोपहर बाद अचानक किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावटें आ सकती हैं। कार्यों की शिथिलता दूर होगी। यात्रा होगी। शुभ संदेश मिलेगा। आप परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे। जमीनों में किया गया निवेश चिंतित करेगा। मन में निराशा का भाव रहेगा। परिश्रम अधिक होगा। विवाद टालें।

धनु- आय का नया स्रोत बनेगा। शुभ समाचार मिलेगा। अधिकार बढ़ जाने की खुशी होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। पदाधिकारियों का सहयोग रहेगा। समाज में पहले से सक्रियता बढ़ेगी। नवीन कार्ययोजना बनेगी। स्वयं के लिए फायदेमंद सौदे होंगे। उतावलेपन से निर्णय न लें। ईश्वरीय कृपा प्राप्त होगी। व्यावहारिक न होना भारी पड़ सकता है। सायंकाल में आर्थिक स्‍थि‍ति को लेकर चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ असहयोग करेंगे। घरेलू माहौल में प्रतिकूलता से मनोबल गिरेगा।

मकर- खुशी का वातावरण बनेगा। अपनों के सहयोग से हर्ष बढ़ेगा। निवेश का लाभ मिलेगा। व्यर्थ का आश्वासन नहीं दें। सामाजिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। रुका पैसा मिलेगा। आजीविका के प्रयासों मे सफलता मिलेगी। राजकीय सहयोग रहेगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। संतान सुख मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई अधूरी रह सकती है। विचारपूर्वक कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। रुचिपूर्ण खान-पान में पूरा समय व्यतीत होगा। सामंजस्य बैठाने में परेशानी का सामना होगा।

कुंभ- कार्य व्यवसाय में लाभ में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह की चर्चा सफल होगी। अपने मकसद में कामयाब होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति बनेगी। समय अनुरूप कार्यों की प्राथमिकता रखें। शत्रु परास्त होंगे। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ से मानसिक सुख और संतोष मिलेगा। यात्रा हो सकती है। रुके काम बनेंगे। सगे-संबंधी सहयोग प्रदान करेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च रोकने में परेशानी आएगी। व्यवसाय में आर्थिक समस्या समय पर हल होगी।

मीन- जीवनसाथी के कार्यों में प्रगति होगी। कोई वस्तु प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। यश मिलेगा। नौकरी, राज्यपक्ष में अपने काम से काम रखें। उचित निर्णय, मार्गदर्शन से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। प्रयास सार्थक होंगे। भावनात्मक निर्णय ले सकते हैं। सत्संग से विचार प्राप्त होगा। आदर करने से लाभ होगा। यात्रा में परेशानी व असुविधा होगी। विरोधी रुकावटें उत्पन्न करेंगे। पारिवारिक विवादों से मन में खिन्नता रहेगी। ‍उदर विकार रक्त पीड़ा से हो सकती है। सफलता सु‍निश्चित करना जरूरी होगा। नई योजनाओं के प्रतिफल धीमे रहेंगे। समय की मांग अनुसार कार्य करना उचित रहेगा।