ramcharitmanas

57 वर्षों के बाद 29 मार्च को 10 दुर्लभ योग, 5 राशियों के लोग रहें सावधान

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (13:50 IST)
Predictions for year 2025: 29 मार्च 2025 शनिवार के दिन 57 वर्षों के बाद 9 दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण रहेगा और शनि का मीन राशि में प्रवेश भी होगा। अगले दिन हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के साथ ही चैत्र नवरात्रि रहेगी। इन दुर्लभ योग संयोग के चलते 5 राशि के जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि मीन राशि में षष्टग्रही योग से दुर्लभ योग-संयोग का निर्माण हो रहा है।ALSO READ: 29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक माना जाएगा या नहीं
 
मीन राशि में षष्टग्रही योग के चलते 1.मीन शनि योग, 2.पिशाच योग, 3.सूर्य ग्रहण योग, 4.चंद्र ग्रहण योग, 5.विषयोग, 6.बुधादित्य राजयोग, 7.शुक्रादित्य राजयोग, 8.लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इसी के साथ ही इस दिन षष्टग्रही योग और शनिश्चरी अमावस्या का योग भी है।

ये 5 राशियां रहें बचकर: 1. मिथुन राशि, 2. सिंह राशि, 3. कन्या राशि, 4. वृश्चिक राशि और 5. मीन राशि।ALSO READ: 29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक माना जाएगा या नहीं
 
1. मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए शनि का गोचर दशम भाव में होगा। इसके परिणाम स्वरूप मिथुन राशि वालों का संबंध अपने पिता से खराब होने की संभावना है या आपको पिता की सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। कर्म स्थान में शनि का रहना कार्य क्षेत्र में रुकावट का संकेत है अतः कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है एवं जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, मिथुन राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बनेंगे।ALSO READ: 29 मार्च 2025 को बन रहे हैं 6 अशुभ योग, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, करना होंगे 5 उपाय
 
2. सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर अष्टम भाव में होगा जिसके चलते आपकी राशि पर शनि की आठवीं ढैय्या प्रारंभ होगी। ढैय्या के प्रभाव से सिंह राशि वालों को आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है तथा व्यक्ति के पारिवारिक मतभेद बढ़ेंगे। ढैय्या के प्रभाव से कार्य क्षेत्र में भी रुकावटें आएंगी, कार्य सिद्धि में परेशानी हो सकती है शनि का गोचर सिंह राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है।ALSO READ: 29 मार्च को बन रहे हैं षष्टग्रही योग, रहें सावधान, करें 6 उपाय
 
3. कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए शनि का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है जिसके परिणाम स्वरूप आपका जीवनसाथी से मतभेद, तनाव या अलगाव होने की प्रबल संभावना है। शनि के प्रभाव से भाग्य में भी रुकावट आ सकती है परंतु सकारात्मक बात यह है कि कन्या राशि वालों के लिए मकान, संपत्ति का योग भी बन रहा है। सप्तम भाव में शनि के गोचर से इन राशि वालों की सेहत प्रभावित हो सकती है।ALSO READ: 29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर
 
4. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली के चतुर्थ से पांचवे भाव में शनि का गोचर घर, परिवार, संतान और नौकरी को प्रभावित करेगा। यह कई तरह की भौतिक सुख साधन भी बढ़ाएगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। घर के सदस्यों के प्रति आपका प्रेम और स्नेह भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आय में वृद्धि के भरपूर योग बनाएगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नया वाहन, नई संपत्ति और पैतृक संपत्ति से आपको आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। हालांकि आपकी राशि पर ढैय्या मार्च में समाप्त हो जाएगी परंतु आपको शनि के मंदे कार्य से बचकर रहना होगा अन्यथा कार्य में विघ्न उत्पन्न होगा।ALSO READ: 29 मार्च 2025 को बन रहे हैं 6 अशुभ योग, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, करना होंगे 5 उपाय
 
5. मीन राशि: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का मीन राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए चुनौतियां ला सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें, आर्थिक समस्याएं और व्यक्तिगत जीवन में तनाव संभव है। ध्यानपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। प्रथम भाव में ग्रहण होने से आत्मविश्वास में कमी और शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आत्ममंथन करें।ALSO READ: 29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक माना जाएगा या नहीं

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (4 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

अगला लेख