गुरुवार, 20 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. saturn transit in pisces 2025 there will be some big changes in the lives of 6 zodiac signs
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 20 मार्च 2025 (13:04 IST)

सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह जाने वाले हैं मीन राशि में, 6 राशियों के जीवन में होगा कुछ बड़ा बदलाव

saturn transit in pisces
Saturn transit in Pisces 2025:14 मार्च को सूर्यदेव ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर किया है और अब 29 मार्च 2025 को शनिदेव खुद की कुंभ राशि से निकलकर बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यानी मीन राशि में सूर्य और शनि की युति बनेगी। यह भी संयोग है कि 29 मार्च को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। इसके परिणाम स्वरूप 3 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाला है।
 
1. मेष राशि: मेष राशि वाले जातकों के शनि 29 मार्च 2025 को द्वादश भाव में गोचर करेंगे, इससे मेष राशि वाले जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव प्रारंभ होगा। मीन राशि पर शनि का जाना मेष राशि वालों के लिए साढ़े साती का प्रथम चरण कहलाएगा। इस बार मेष राशि में गुरु की स्थिति अच्‍छी होने के कारण शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। 
 
2. वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए शनि का गोचर एकादश भाव में होगा। इन राशि वालों के लिए शनि योग कारक ग्रह माने जाते हैं। अतः वृषभ राशि वालों के लिए आने वाले 2.5 साल बहुत अच्छे रहने वाले हैं। इसमें इनके आय के स्रोत बढ़ेंगे तथा रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वृषभ राशि वालों को संतान की चिंता रहेगी अथवा संतान से मतभेद हो सकते हैं एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा, आयु पक्ष में वृद्धि होगी।
 
3. कर्क राशि: आपकी कुंडली में शनि का गोचर आठवें भाव से नवम भाव में होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको अपार धनलाभ होगा। भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी का पाया हर प्रकार से लाभ देगा। जीवन में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे। आपको अचानक से धन लाभ के चलते आपमें घमंड भी आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप सोच समझकर कार्य करें। शर्त यह भी है कि पिता और पूर्वजों का सम्मान करें।
 
4. तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए शनि का गोचर छठे भाव में होगा, छठे भाव में शनि के होने से इन राशि वालों का पराक्रम बढ़ेगा तथा शत्रु पक्ष निर्बल होगा एवं कर्ज से मुक्ति मिलेगी, तुला राशि वालों का स्वास्थ्य शनि के प्रभाव से अच्छा होगा तथा आयु वृद्धि होगी। इन राशि वालों के विदेश यात्रा के योग बनेंगे, परंतु छोटे भाई बहनों से मतभेद हो सकते हैं।
 
5. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली के चतुर्थ से पांचवे भाव में शनि का गोचर घर, परिवार, संतान और नौकरी को प्रभावित करेगा। यह कई तरह की भौतिक सुख साधन भी बढ़ाएगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। घर के सदस्यों के प्रति आपका प्रेम और स्नेह भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आय में वृद्धि के भरपूर योग बनाएगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नया वाहन, नई संपत्ति और पैतृक संपत्ति से आपको आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। हालांकि आपकी राशि पर ढैय्या मार्च में समाप्त हो जाएगी परंतु आपको शनि के मंदे कार्य से बचकर रहना होगा अन्यथा कार्य में विघ्न उत्पन्न होगा।
 
6. कुंभ राशि: आपकी कुंडली के लग्न भाव से निकलकर शनि दूसरे भाव में गोचर करेंगे जोकि धन और घर परिवार का भाव है। इससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के चलते आप अपार धन प्राप्त करेंगे। साल 2027 तक आपका समय बेहतरीन रहने वाला है।आप अगर इस दौरान मेहनत करते हैं तो आपको उस मेहनत का कई गुना लाभ मिलेगा। घर परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इसलिए आपको गुरु और शुक्र के उपाय करना चाहिए।
ये भी पढ़ें
Lal Kitab Astrology Tips: टेंशन दूर करना हो तो रात को तकिए के पास एक चीज रखकर सोएं