जून 2012 : 12 राशियों का फलादेश
बारह राशियां और मासिक राशिफल (जून 2012)
-
सुरेंद्र बिल्लौरे मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा, कृषि सामान्य फल देगी, मानसिक पीड़ा रहेगी, शारीरिक कमजोरी रहेगी, वाहन एवं यात्रा से कष्ट के योग है, सावधानी रखे। फिजूल खर्च बढ़ेगा। व्यवहार से पूर्ण सफलता मिलेगी। दिनांक 5, 10 शुभ है, 23 अशुभ है। रामरक्षा स्त्रोत का पाठ फायदेमंद रहेगा। वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में सफलता वाला रहेगा। परिवार में सुख मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, कृषि ठीक रहेगी, नौकरी में उन्नति होगी। यात्रा के योग है, शत्रु पक्ष से निजात मिलेगी। 3,15 शुभ है, 10 अशुभ है। शिव आराधना शुभ है।मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह लाभ वाला रहेगा। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। शिक्षा की स्थिति मजबूत होगी। पत्नि को कष्ट रहेगा। शत्रु पराजित होंगे। व्यापार लाभ देगा। कृषि लाभप्रद रहेगी, नौकरी में सफलता रहेगी। दिनांक 17, 26 शुभ है, 5 अशुभ है। शिव शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह जमीन-जायदाद से लाभ वाली रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा, नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। विद्या के कार्य में परेशानी आएगी। पारिवारिक कलह रहेगा। नेत्र पीड़ा के योग बनते है, ध्यान रखें। दोस्त से सहायता मिलेगी। दिनांक 11, 18 शुभ है, 4 अशुभ है। शिव शक्ति आराधना शुभ है। सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पराक्रम में वृद्धि वाला रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। वाहन संबंधी सुख मिलेगा। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि लाभ देगी, नौकरी में सफलता मिलेगी। रिश्तेदार से सहायता मिलेगी। दिनांक 18, 22 शुभ है, 29 अशुभ है। श्रीकृष्ण की आराधना शुभ है।
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक कार्यों से लाभ वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। रिश्तेदारों से मतभेद के योग बनते है, सावधानी से कार्य करें। शत्रु पक्ष का ध्यान रखे, सावधान रहें। किसी दोस्त से सहायता मिलेगी। दिनांक 5,15 शुभ है, 27 अशुभ है। राधा-कृष्ण आराधना करते रहना लाभप्रद रहेगा। तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक क्षेत्र में सफलता वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा, कृषि में हानि के योग है। नौकरी में अधिकारी खुश रहेगें। विद्यार्थी को लाभ मिलेगा। पत्नी को कष्ट रहेगा। धन हानि के योग है। संगति सोचकर करें हानि हो सकती है। दिनांक 14, 28 शुभ है, 10 अशुभ है। राम-सीता की भक्ति लाभप्रद रहेगी।वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। पारिवारिक कलह के योग है। सावधानी से व्यवहार करें। शारीरिक कष्ट रहेगा। यात्रा से हानि होगी, विद्या में अड़चन आएगी। पत्नी को कष्ट के योग। व्यापार मध्यम रहेगा, कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में परेशानी आ सकती है, ध्यान से कार्य करें। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। दिनांक 2, 8 शुभ है, 24 अशुभ है। राम आराधना शुभ है।धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी, वाहन से लाभ मिलेगा, समाज में सम्मान होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से मिलन होगा। दिनांक 8,16 शुभ है,17 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना शुभ है।मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पूर्ण सफलता वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा, माता से सुख मिलेगा, पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसी के साथ स्थान-परिवर्तन के योग है। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि मध्यम रहेगी। दिनांक 3,18 शुभ है,7 अशुभ है। देवी आराधना शुभ है।कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह तीर्थयात्रा एवं धर्म लाभ वाला रहेगा। माता-पिता को कष्ट के योग है। जमीन-जायदाद से नुकसान होगा। नौकरी ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। दिनांक 7, 28 शुभ है, 29 अशुभ है। श्रीराम, हनुमान सेवा लाभप्रद है।मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। इस माह मांगलिक कार्य में खर्च होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य पीड़ा रहेगी। वाहन से भय रहेगा। यात्रा में कष्ट हो सकता है, अत: आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। दिनांक 5, 20 शुभ है, 4 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद है।