Hanuman Chalisa

2023 में राहु की चाल से‍ किस राशि के होंगे हाल बेहाल, कर लें उपाय

सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (19:10 IST)
Rahu Gochar 2023 : अगले वर्ष 2023 में राहु की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। राहु वैसे तो 30 अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में ही रहेगा, किन वर्ष 2023 में नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेगा। फिलहाल वह भरणी में गोचर कर रहा है। 2023 में राहु की चाल से कई लोग हो जाएंगे बेहाल। हलांकि उन लोगों पर राहु का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा जो हमारे बताए उपाय करेंगे।
 
छाया ग्रह राहु के गोचर का प्रभाव | Rahu Ka Rashi Parivartan Effect:
 
1. मेष : राहु का आपकी राशि में गोचर अचानक से होने वाली घटना दुर्घटना को अंजाम दे रहा है। आपको मान अपमान से बचकर रहना होगा। इसके अलावा यहां स्थित राहु रोग और दुःख भी देता है। यह आपके जीवन के हर क्षेत्र में उथल-पुथल मचा देगा। आपको सावधान रहने की जरूरत है। बस अपने कार्य पर ही फोकस रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचकर रहें।
 
2. वृषभ : राहु आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेगा तो खर्चें बड़ा देगा और सेहत को बिगाड़ देगा। यदि आप विदेश संबंधी कोई व्यापार कर रहे हैं तो ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो वाद विवाद से बचकर रहें।
 
3. सिंह : राहु आपके नौवें भाव में राहु स्थित है। इस दौरान परिवार में मतभेद हो सकते हैं। यात्राओं पर अधिक खर्च होगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
4. कन्या : राहु आपके आठवें भाव में गोचर कर रहा है। इस अवधि के दौरान आपकी रुचि गूढ़ रहस्यों बढ़ सकती है। व्यापार और नौकरी में कठिन परिश्रम करना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। यह समय आपके लिए चुनौतियों भरा है।
 
5. मकर : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में राहु का गोचर संघर्ष को जन्म दे रहा है। यह समय करियर, नौकरी, जमीन-जायदाद और माता की सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। राहु के प्रभाव से जॉब और प्रॉपर्टी समेत अन्य मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
 
6. मीन : राहु आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको अचानक से कुछ ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है। परिवार में किसी से संबंध खराब हो सकते हैं। गले और दांतों में समस्या हो सकती है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
 
राहु से बचने के उपाय-
 
1. गुरु के उपाय करें, यानी केसर का तिलक लगाते रहें, मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करें और गुरुवार का उपवास करें।
 
2. तामसिक भोजन और मदिरा से दूर रहें।
 
4. हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।
 
5. वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की बुराई न करें।
 
6. मन की बातें और योजनाओं को गुप्त रखें।
 
7. सिर पर चोट न रखें।
 
8. ससुराल पक्ष से संबंध अच्‍छे रखें।
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: शनि के नक्षत्र में गोचर से इन 4 राशियों पर मंडरा सकता है संकट

अगला लेख