dharma sangrah

कुंभ राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

कुंभ राशि को सुनहरी सफलताएं प्राप्त होंगी, मनचाहा प्यार मिलेगा

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (21:09 IST)
Aquarius yearly horoscope 2023
Aquarius annual horoscope 2023
Aquarius horoscope Kumbh Rashi 
कुंभ राशिफल 2023
कुंभ राशि के स्वामी शनि महाराज हैं। इस साल यह राशि हर क्षेत्र में सफल रहने वाली है। साल 2023 में कुंभ राशि के जातकों की आमदनी में भरपूर इजाफा हो सकता है। अनुशासित होकर अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। साल 2023 में आने वाली हर बाधा के साथ कुंभ राशि वाले जातक मजबूत होते जाएंगे। इस वर्ष शनि देव आपकी राशि में ही गोचर करेंगे। कुंभ शनि देव की प्रिय राशि भी है। इस साल आपको करियर-कारोबार में चमकदार सफलता मिल सकती है। आपके पराक्रम और साहस में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। अगर आपकी कुंडली में शनि अच्छा है तो शनि का गोचर कर्म क्षेत्र में खूबसूरत परिणाम देने वाला कहा जा सकता है। शत्रु परास्त होंगे। इस राशि के जातक संवेदनशील और सख्त एक साथ होते हैं। 
 
आमतौर पर मदद को तत्पर ये लोग अगर किसी को निगाह से गिरा दें तो फिर इनके जैसा सख्त मिजाज कोई नहीं। इनको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। हर किसी पर आंखें बंद कर के भरोसा करना भी इनको नुकसान दे सकता है। नए वर्ष में मनचाहा प्यार मिलेगा। शादीशुदा हैं तो आप दोनों खुश रहेंगे। इस वर्ष प्यार के साथ भाग्य भी साथ देगा। कुंभ राशि के जातकों का भाग्योदय सामान्य रूप से 25 वर्ष, 28 वर्ष, 36 वर्ष एवं 42 वर्ष की आयु में होता है। जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव अच्छे भाव में विराजमान होंगे, उन्हें साल 2023 में बेहद ही शुभ परिणाम हासिल होने के संकेत हैं। 
 
शनि के लग्न में गोचर से कुंभ राशि को सुनहरी सफलताएं प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। प्रमोशन भी होगा। इस वर्ष आप नौकरी के साथ अन्य कार्यों से भी आय अर्जित कर सकते हैं। जो जातक व्यवसाय के क्षेत्र में हैं उनके लिए गुरु और शनि की एक साथ द्दष्टि अच्छी सफलता देगी।। 22 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन करियर में बेहतरीन गति प्रदान लाएगा। गुरु और शनि की शुभ द्दष्टि से करियर में जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा। वर्ष 2023 में धन अर्जित करने में आप इस साल पिछले साल के मुकाबले में आगे रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। पूरे साल परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे। 
 
सेहत के मामले में कुंभ राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि की चल रही साढ़ेसाती बीच- बीच में आपको परेशान कर सकती है। शनि साढ़े साती होने के बावजूद भी शनि नए साल में आपको ढेर सारे लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार होगा। धन की बचत में कामयाब रहेंगे। कर्जा उतरेगा। जनवरी के महीने में विदेशी संपर्कों से धन लाभ के योग बन सकते हैं। 
 
बृहस्पति अप्रैल तक द्वितीय भाव में रहकर आपकी फाइनेंशियल कंडिशन को मजबूत बनाएंगे। इस साल मेहनत के दम पर आप अच्छा पैसा कमाने के अलावा प्यार, पुरस्कार, प्रमोशन, प्रतिष्ठा और प्रशंसा अर्जित करने में भी सफल हो सकते हैं। मार्च के महीने में रिश्ते में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन अप्रैल और मई के महीने में स्थिति में सुधार होगा। इस वर्ष कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप सुदृढ व्यक्तित्व के दम पर सरलता से सामना कर पाएंगे।

इस साल आप रिश्तेदारों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। ये वर्ष उन्नति के नए मार्ग खोलने वाला है। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है लेकिन चिंता की बात नहीं है उसी गति से धन आता भी रहेगा। कुंभ के लिए आर्थिक दृष्टि से 2023 की शुरुआत शुभ रहेगी और साल का अंत भी धमाकेदार रहेगा।
 
 मध्य में थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। बृहस्पति का गोचर प्रभाव इस वर्ष आपकी आय का निरंतर प्रवाह सुनिश्चित करेगा। भाई, बहन या परिवार से भी धन लाभ होगा क्योंकि राहु तीसरे भाव में स्थित है। इस साल मूड में बार-बार परिवर्तन हो सकते हैं। आप खुद को जितना शांत और सशक्त बनाएंगे उतना ही लाभ आपको सितारे देंगे। करियर के कारण लव रिलेशनशिप में परेशानियां आ सकती हैं। समझदारी से काम लिया तो साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

आपको उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं। इस वर्ष ग्रहों की कृपा से आपको अधिकतर समस्या से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्राएं सफल होंगी और परिणाम आपके पक्ष में होंगे। गुस्से पर काबू रखेंगे तो यह साल आपको खुशहाल बनाकर जाएगा। 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

अगला लेख