Hanuman Chalisa

जनवरी 2023 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, 4 राशियों पर होगा अच्छा असर

अगला वर्ष 2023 सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का होगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा और देश एवं दुनिया में जबरदस्त उथल पुथल होने की संभावना है। यदि हम जनवरी माह 2023 की बात करें तो इस माह में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिसके चलते 4 राशियों पर होगा इसका सकारात्मक प्रभाव।
 
1. सूर्य ग्रह :2022 में सूर्य धनु राशि में गोचर कर रहा था, जो 14 जनवरी 2023 को धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर किया, जहां वह 13 फरवरी 2023 तक रहेगा। 
 
2. शुक्र ग्रह : शुक्र ग्रह ने 29 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर धनु से निकलकर मकर में किया था, जहां वह 22 जनवरी 2023 को शाम 4:03 बजे तक रहने के बाद कुंभ राशि में गोचर करेगा।
 
3. शनि ग्रह : 29 अप्रैल 2022 को कुंभ में था फिर 12 जुलाई 2022 को पुन: मकर में आया और अब अगले वर्ष 17 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट से पुन: कुंभ में गोचर करने लगेगा।
 
4. मंगल और बुध ग्रह : 13 नवंबर 2022 से मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है जो अब 13 मार्च 2023 तक इसी राशि में रहेगा। लेकिन 13 जनवरी को यह वृषभ राशि में मार्गी होगा। इसी प्रकार बुध ग्रह 2 जनवरी 2023 को 02 बजकर 33 मिनट पर धनु राशि में अस्त होंगे और 13 जनवरी 2023 को 05 बजकर 15 मिनट पर फिर उदय होंगे। 18 जनवरी 2023 को मार्गी होंगे।
 
5 राशियों का बदलेगा समय :-
 
मेष राशि : आपके लिए ग्रहों का यह परिवर्तन आपको फायदा देगा। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और व्यापारी हैं तो मुनाफा बढ़ जाएगा। यदि कोई समस्या उत्पन्न भी होती है तो मित्रों और सहयोगियों की मदद से इसका समाधान होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
 
वृष राशि : आपके लिए भी ग्रहों का यह गोचर शुभ रहने वाला है। नौकरी में कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। व्यापारी हैं तो कोई बड़ी डील हो सकती है। साझेदरी के व्यापार में सफलता मिलेगी। मीडिया, कला, धर्म और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के लिए यह परिवर्तन नौकरी में शुभ समाचार देगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत में सुधार होगा। 
 
धनु राशि : आपके लिए जनवरी माह के ग्रह परिवर्तन आपके साहस और पराक्रम को बढ़ा देंगे। आपको विदेश से लाभ होने की संभावना है। भाई बहनों का साथ मिलेगा, जिसके चलते आपकी परेशानियां दूर होंगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: 20 से 26 जुलाई 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख