शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Lal kitab kanya rashi 2022
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (09:58 IST)

Lal Kitab Rashifal 2022 : कन्या राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

Lal Kitab Rashifal 2022 : कन्या राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें - Lal kitab kanya rashi 2022
Lal kitab kanya rashi 2022
Lal Kitab kanya rashi 2022: लाल किताब की ज्योतिष विद्या के अनुसार कन्या राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, क्या होगा इस राशि वालों का भविष्य। लाल किताब के अनुसार कन्या राशि (Virgo 2022 Lal Kitab) के जातकों के लिए वर्ष 2022 के अचूक उपाय के साथ ही जानिए कन्या राशि का (Sin‍gh rashi ka varshik rashifal 2022) वार्षिक राशिफल।
 
1. परिवार (Virgo Family 2022) : इस वर्ष पारिवारिक जीवन पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देना होगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार-विमर्श जरूर करें। हालांकि दांपत्य जीवन में खुशी का अनुभव करेंगे। परिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। इस वर्ष घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होने की संभावना भी है। परिवार का विस्तार होने की संभावना भी बन रही है। 
 
2. अर्थ (Virgo Finance 2022) : आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश में लाभ मिल सकता है। इस वर्ष कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अचल संपत्ति बनाने में सफल होंगे। आपकी आमदानी बढ़ेगी। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
3. कारोबार (Virgo Business 2022) : व्यापारियों के लिए यह वर्ष उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाएगा। मुनाफा दोगुना होगा और व्यापार का विस्तार होगा। टूर-एंड-ट्रेवल और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा।
 
4. नौकरी (Virgo Job 2022) : नौकरी करने वालों के लिए यह वर्ष चुनौतीभरा रहेगा। वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट रहने के कारण नौकरी बदलने का मन करेगा। हालांकि सोच-समझकर निर्णय लें क्योंकि नौकरी में पदोन्नति और सैलरी बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।
5. करियर (Virgo Career 2022) : करियर की दृष्‍टि से यह वर्ष अवसरों भरा है। करियर के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि आपको कड़ी मेहनत करना होगी तभी सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा जो छात्र उच्च अध्ययन कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना रहेगी। साथ ही कुछ जातक अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए विदेश भी जा सकते हैं।
 
6. प्रेम (Virgo Love 2022) :‍ यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो आप रिश्तों को लेकर थोड़ा गंभीर रहें और वाणी पर संयम रखें। हालांकि इस तरह के संकेत भी मिल रहे हैं कि आप अपने साथी के साथ रोमांटिक जगह घूमने भी जा सकते हैं।
7. विवाह (Virgo Marriage 2022) : अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा कहा जा सकता है, क्योंकि उन्हें इस साल अपनी पसंद का जीवनसाथी मिलने से शादी के बंधन में बंधने का मौका मिलेगा।
 
8. शारीरिक सेहत (Virgo Physical health 2022) : सेहत को लेकर आपको ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। घटना दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं इसलिए वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। पुराने रोग के उभरने की संभावना भी है। दमा रोगी सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत रह सकती है। 
 
9. मानसिक सेहत (Virgo Mental health 2022) : काम को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। अनावश्यक बेचैनी के कारण नींद की समस्या सेसामना करना पड़ सकता है।
10. उपाय (Virgo Lal kitab ke upay 2022) : प्रतिमाह श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। कन्याओं को भोजन कराएं। चांदी का छल्ला धारण करें। शनिवार को छायादान करें। सोमवार को किसी धार्मिक स्थान पर दूध और चावल का दान करें। हरे और लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें। गाय, कुत्ते और कौवे को रोटी खिलाते रहें।