ramcharitmanas

लाल किताब राशिफल 2021 : वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (17:39 IST)
वर्ष 2020 तो दुनियाभर के लोगों को दु:ख करने वाला सिद्ध हुआ, परंतु अब लोगों को नए वर्ष से बहुत आशा है। हालात सामान्य होंगे और लोग फिर से पहले की तरह जीने लगेंगे। उम्मीदों से भरे इस वर्ष में लाल किताब के अनुसार किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष इस बारे में बहुत ही संक्षिप्त रूप से जानिए वृश्चिक राशि के बारे में।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : धनु राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
 
वृश्चिक राशि :
1. यदि आपकी राशि वृश्चिक है तो यह वर्ष यात्रा के दृष्टिकोण से अति उत्तम रहेगा, परंतु व्यर्थ की यात्राएं ना करें तो ही बेहतर है। हालांकि परिवार का कोई सदस्य विदेश जाने की सोच रहा है तो, उसके लिए समय उत्तम रहेगा। 
 
2. धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ने के चलते मान सम्मान बढ़ेगा। अध्यापन, इंजीनियरिंग, विधि एवं कानून आदि क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष अवसरों से भरा रहेगा। इसलिए कोई अवसर चूके नहीं।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
3. परिवार में प्रसन्नता का महौल रहेगा। पारिवारिक आय में भी वृद्धि होगी, साथ ही घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव हो सकता है।
 
4. जनवरी से फरवरी का समय उन छात्रों के लिए बेहत है जो प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद मार्च से अप्रैल का महीना अविवाहित लोगों के लिए उत्तम रहेगा क्योंकि इस दौरान विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी जीवनसाधी के साथ घुमने फिरने के लिए यह समय उत्तम है।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मीन राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
5. जून-जुलाई के महीने में कोई चल-अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। इस दौरान रुके हुए कार्य भी संपन्न होंगे और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
 
6. नौकरीपेशा लोगों के लिए जुलाई से सितंबर का महीना पदोन्नति या ट्रांसफर वाला सिद्ध हो सकता है। हालांकि वरिष्‍ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सितंबर से अक्टूबर के बीच आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती हैं। जिससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। कई महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होने के कारण भविष्य में इसका अच्छा फायदा मिलेगा।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मकर राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
7. यदि आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस वर्ष नवंबर का महीना सर्वश्रेष्ठ है, परंतु दिसंबर में आपको सेहत का ध्यान रकश्रा होगा क्योंकि इस माह में आपके राशि के स्वामी आपकी ही राशि में विराजमान होंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष सामान्य से बेहतर ही रहेगा।
 
8. इस वर्ष को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें। चावल और दूध का दान करें। गले या हाथ में चांदी पहनें। छल कपट से दूर रहें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य पर जाते समय माता से आज्ञा जरूर लें। मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़-चना या केले खिलाएं।
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मेष राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का क्रांतिवृत्त परिवर्तन: 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, गणेश उत्सव में बप्पा की बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 सितंबर, 2026)

14 September Birthday: आपको 14 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख