suvichar

वर्ष 2021 में कब-कब होंगे गुरु-शुक्र अस्तोदय, खास जानकारी

Updated: रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (16:58 IST)
हमारे सनातन धर्म में प्रत्येक कार्य के लिए एक अभीष्ट मुहूर्त निर्धारित है। वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती है जब शुभकार्य के मुहूर्त का निषेध होता है। इस अवधि में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह,मुंडन,सगाई,गृहारंभ व गृहप्रवेश के साथ व्रतारंभ एवं व्रतउद्यापन आदि वर्जित रहते हैं। शुभ एवं मांगलिक मुहूर्त के निर्धारण में गुरु एवं शुक्र के तारे का उदित स्वरूप होना बहुत आवश्यक है। 
 
गुरु व शुक्र के तारे के अस्त होने पर किसी भी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्यों के मुहूर्त नहीं बनते। आइए जानते हैं वर्ष 2021 में किस अवधि में गुरु व शुक्र का तारा अस्त स्वरूप रहेगा-
 
गुरु के तारे की अस्तोदय अवधि-
 
-जनवरी संवत 2077 पौष शुक्ल पक्ष चतुर्थी दिन रविवार दिनांक 17 जनवरी 2021 को गुरु का तारा अस्त हुआ जो माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया दिनांक 13 फरवरी 2021 दिन शनिवार को उदित हुआ।
 
शुक्र के तारे की अस्तोदय अवधि-
-संवत 2077 माघ शुक्ल तृतीया दिनांक 14 फरवरी 2021 दिन रविवार को शुक्र का तारा अस्त हो गया जो संवत 2078 चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी दिनांक 18 अप्रैल 2021 दिन रविवार को उदित होगा।
 
नूतन वर्ष 2021 की उपर्युक्त अवधि में गुरु एवं शुक्र तारे के अस्त स्वरूप होने के कारण समस्त मांगलिक एवं शुभकार्य वर्जित रहेंगे।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
ALSO READ: वर्ष 2021 में कौन सी राशि पर रहेगी साढ़ेसाती व ढैय्या़, जानिए 10 उपाय यहां
ALSO READ: वर्ष 2021 में साढ़ेसाती व ढैय्या का क्या होगा आप पर असर-जानिए यहां लग्नानुसार
ALSO READ: Astrology 2021 : क्या साल बदलने से बदल जाता है हमारा भाग्य...! पढ़ें तार्किक विश्लेषण
मीन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

जनक दीदी का 41वां रक्षा-बंधन: 50 पौधे लगाकर मनाया गया

मालव्य राजयोग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य: 02 सितंबर से शुक्र का स्वराशि में प्रवेश, क्या आपकी राशि है शामिल?

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

31 August Birthday: आपको 31 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख