biodatamaker
✕

Numerology 2020 Number 9 : मूलांक 9 के लिए क्या लाया है नया साल

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (15:15 IST)
मूलांक 9 वाले लोगों के लिए साल 2020 अनेक अवसर लेकर आएगा, लेकिन उन अवसरों में से कितनों को आप पकड़ पाते हैं, यही आपकी सफलता को सुनिश्चित करेगा। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो कई बनते बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और आपको आर्थिक तौर पर भी हानि उठानी पड़ सकती है।

परिवार में आप सबकी आंखों के तारे बने रहेंगे और माता-पिता तथा वृद्ध जनों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। उनकी सलाह और सहायता से आपको व्यापार में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको समय का पाबंद होना पड़ेगा क्योंकि संभव है कि इस साल आपको लेटलतीफी के कारण परेशानी उठानी पड़े।

इस साल लव लाइफ आपको अनेक ख़ुशियाँ देगी और आपका प्रियतम भी आप पर जी भरकर प्यार लौटाएगा। दांपत्य जीवन में आपका व्यवहार और अहम की प्रवृत्ति टकराव का कारण बन सकती है, इसलिए इससे बच कर रहना ही श्रेष्ठ होगा। सेहत के मामले में यह साल अनुकूल रहेगा लेकिन आपको नियमित व्यायाम अवश्य करना चाहिए। इस वर्ष आपको सुदूर यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और यह यात्रा आनंद दायक साबित होगी।

आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे जो भविष्य में आप की उन्नति में सहायक साबित होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि उन्हें कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

अगला लेख