biodatamaker

Numerology 2020 Number 1 : मूलांक 1 के लिए क्या लाया है नया साल

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (14:54 IST)
मूलांक 1 के लिए साल 2020 शानदार है। इस वर्ष आप जीवन में अनेक प्रकार के अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आप को पदोन्नति मिलने की भी संभावना रहेगी। जिंदगी के सबसे ज्यादा खूबसूरत सालों में से एक यह साल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव जरूर रह सकता है, जिसको दूर करने का आपको प्रयास करना चाहिए। यदि आप अभी तक सिंगल हैं, तो इस वर्ष आपके एक से दो होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी अर्थात आप के विवाह की शहनाइयां बजने का समय इस वर्ष आ सकता है। 
 
अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन एकाग्रता को भंग होने से बचाएं और जमकर मेहनत करें। प्यार के मामले में थोड़ा सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता होगी क्योंकि आप दोनों के बीच कुछ ऐसी बातें होंगी जो आपके प्रेम जीवन में कड़वाहट घोल सकती हैं, ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप अपने प्रियतम को समय रहते मना लें और अपने रिश्ते को टूटने से बचाएं।
 
  Numerology के अनुसार दांपत्य जीवन के लिए वर्ष 2020 अनुकूल रहेगा और आप अपने जीवनसाथी को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। इससे आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेंगी और आपका दांपत्य जीवन ख़ुशियों से महक उठेगा। इस वर्ष अपने जीवन साथी को साथ लेकर आप किसी लंबी यात्रा पर ज़रूर जा सकते हैं। पवित्र नदियों में भी स्नान करने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। वर्ष 2020 अनेक प्रकार से आपके लिए नई सौगातें लेकर आने वाला है। अत्यधिक बड़बोलेपन से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

ALSO READ: Numerology 2020 : मूलांक के अनुसार 2020 कैसा है आपके लिए

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभी से रहें सावधान

24 August Birthday: आपको 24 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 August Birthday: आपको 23 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख