ramcharitmanas

Numerology 2020 Number 3 : मूलांक 3 के लिए क्या लाया है नया साल

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (14:55 IST)
अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार मूलांक 3 वाले लोगों के लिए  यह साल मिलाजुला दिखाई दे रहा है, इसलिए इस साल आपको अपनी चुनौतियों का डटकर सामना करना पड़ेगा, तभी जीवन में अच्छी तरह के फल मिलने की संभावना बनेगी। आप को विशेष तौर पर अपने कार्यक्षेत्र और अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि यही दो क्षेत्र ऐसे होंगे, जहां आपको अधिक परेशानियां मिल सकती हैं। 
 
अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो आपके वरिष्ठ अधिकारी आप से नाराज होकर कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से भी झगड़ा मोल ना लें। पारिवारिक जीवन की बात करें, तो उसने माता-पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है और इसके अतिरिक्त परिवार की अशांति भी आपको चिंतित करेगी, लेकिन यदि आप धैर्य से काम लेंगे, तो स्थितियां धीरे-धीरे सुधरने लगेंगी। इस वर्ष आपको अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा और किसी भी प्रकार के अवरोध से बचने का प्रयास करना होगा क्योंकि इससे आपकी पढ़ाई का नुकसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों को अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। 
 
आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी भी ठीक-ठाक रहेगी, जिससे आप एक बजट प्लान करके अपने खर्चों को नियंत्रण में रख पाएंगे। प्रेम संबंधों में आपको थोड़ा संभल कर चलना होगा क्योंकि ऐसी संभावना बनेगी कि आपका प्रेमी आप पर अपना विश्वास खो सकता है। इसलिए अपनी लव लाइफ के प्रति लापरवाही ना बरतें और अपने साथी के प्रति जिम्मेदार और ईमानदार रहें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपके साथ होगा। 

ALSO READ: Numerology : जानिए क्या है आपका Lucky Number और कैसे हैं आप

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्य मालिका में पाकिस्तान को लेकर क्या लिखा है? जानिए इस देश के भविष्य को लेकर की गई बड़ी भविष्यवाणी

Sawan Somwar 2026: श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व जानें

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें सभी राशियों का राशिफल

Weekly Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल: कैसा रहेगा 24 से 30 अगस्त 2026 तक का नया सप्ताह, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

अगला लेख