Hanuman Chalisa
✕

नक्षत्र राशिफल 2022: आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, जानिए वार्षिक भविष्यफल

Updated: मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (15:42 IST)
Nakshatra Horoscope 2022
Nakshatra Horoscope 2022 : अधिकतर ज्यो‍तिष राशियों के अनुसार वार्षिक राशिफल या भविष्यफल बताते हैं, जबकि नक्षत्रों का हमारे जीवन पर ज्यादा प्रभाव होता है। एक राशि में 2 से 3 नक्षत्र भ्रमण करते हैं। आओ जानते हैं नक्षत्र आधारित ( Nakshatra rashifal 2022 in hindi ) वार्षिक भविष्यफल।
 
 
1. अश्विनी नक्षत्र : परिवार में सुख प्राप्त होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान सुख मिलेगा। सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्‍छा नहीं है।
 
2. भरणी नक्षत्र : नौकरी में शुभ होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में उन्नती होगी। पुरानी परेशानी दूर होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
 
3. कृत्तिका नक्षत्र : वाद विवाद से दूर रहें। व्यापार अच्‍छा रहेगा। नौकरी में सामान्य समय है। छात्रों के लिए चुनौतीभरा समय। किसी गलती के कारण पछताना पड़ेगा। खोया हुआ प्रेम प्राप्त होगा। मानसिक तनाव बना रहेगा।
 
4. रोहिणी नक्षत्र : नौकरी में पदोन्नति, व्यापार में उन्नती और करियर में सफलता के योग। परिवार में किसी की सेहत होगी खराब।
 
5. मृगशिरा नक्षत्र : यह वर्ष सामान्य रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग। व्यपार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा करने से बचें। परिवार के सदस्यों से संबंध खराब न करें।
 
6. आर्द्रा नक्षत्र : अचानक धन लाभ के योग। परिवार में खुशी बढ़ेगी। कर्ज लेने और देने से बचकर रहें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। गंभीर रोग होने की संभावना।
 
7. पुनर्वसु नक्षत्र : व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नती के योग। दांपत्य जीवन में खुशी बरकरार रहेगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा।
 
8. पुष्य नक्षत्र : रुके हुए कार्य होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की की संभावना। व्यापार में लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।
 
9. आश्लेषा नक्षत्र : व्यापार में निवेश से लाभ। नौकरी में चुनौतीभरा समय। छात्रा के लिए यह वर्ष अच्छा है। परिवार में मतभेद होंगे। त्वचा संबंधी रोग हो सकता है।
10. मघा नक्षत्र : आपके क्रोध के कारण परिवार में कलह होगी। व्यापार में उन्नती होगी। सेहत में सुधार होगा और नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। क्रोध छोड़े और तनाव न लें। 
 
11. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र : भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में नए अवसार प्राप्त होंगे। अचानक धन लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
 
12. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र : नौकरी में सहकर्मियों से संबंध बनाकर रखें। व्यापार में मैनेजमेंट अच्‍छा रखें। छात्रों चुनौतीभरा समय। किसी भी प्रकार का विवाद हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत पर ध्यान दें। 
 
13. हस्त नक्षत्र : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नती का मौका मिलेगा। व्यपार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन पर ध्यान देना होगा। सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव बना रहेगा।
 
14. चित्रा नक्षत्र : आर्थिक दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। करियर की दृष्‍टि से भी यह वर्ष अच्छा साबित होगा। नौकरी या व्यापार में अतिरिक्त सावधानी रखना होगी। परिवार के प्रति जिम्मेदार बनें।
 
15. स्वाति नक्षत्र : रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। व्यपार में अपनों का साथ मिलेगा।
 
16. विशाखा नक्षत्र : नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। सेहत पर ध्यान देना होगा। छात्रों के लिए यह वर्ष अच्‍छा है।
 
17. अनुराधा नक्षत्र : यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की होगी और व्यपार उतार चढ़ाव भरा रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। सेहत की दृष्टि से गर्दन या कंधे की समस्या हो सकती है। गलत कार्य करने से बचें।
 
18. ज्येष्ठा नक्षत्र : दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभ होगा। लंबी यात्रा के योग हैं। सेहत में सुधार होगा।
19. मूल नक्षत्र : नौकरी में चुनौतीभरा समय रहेगा। व्यपार में निवेश सोच समझकर करें। छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
 
20. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र : रुका या खोया हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की होगी और व्यपार में भी अच्छा चलेगा।
 
21. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में अड़चनें पैदा होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांतों संबंधी रोग हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। 
 
22. श्रवण नक्षत्र : कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में अड़चनें पैदा होगी। अनावश्यक खर्चें होंगे। नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है।
 
23. धनिष्ठा नक्षत्र : नौकरी में अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा। सेहत में सुधार होगा, परंतु घटना दुर्घटना से बचना होगा। 
 
24. शतभिषा नक्षत्र : वैवाहिक जीवन में परेशानियां खड़ी होगी। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। छात्रों के लिए यह साल अच्‍छा है। नौकरी में नए अवसार प्राप्त होंगे। पेट संबंधी समस्या से परेशान रहेंगे।
 
25. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र : यह वर्ष संघर्षभरा है। जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है। निवेश में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में सावधान रहें। डायबिटीज़ का रोग हैं तो सतर्क रहें। हालांकि परिवार में अन्य सदस्यों से सहयोग मिलेगा।
 
26. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र : आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन और पदोन्नति के योग हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। एलर्जी हो सकती है। 
 
27. रेवती नक्षत्र : जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अपने क्रोध को काबू में रखें और जिम्मेदारियों को समझें। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन व्यापारी हैं तो सतर्कता से आगे बढ़ें। आपको कान, नाक और गले का कोई रोग हो सकता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Lal Kitab Mesh Rashifal 2027: जून से पहले संभल जाएं मेष राशि वाले! शनि और राहु-केतु की चाल से बदलेंगे हालात, पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

अगला लेख