sawan somwar

astrology 2020 Leo: सिंह राशि के लिए कैसा होगा नया साल 2020

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (11:53 IST)
सिंह राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। आपको इस साल कुछ नए अवसरों की प्राप्ति होगी और उन अवसरों को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए आपके पास पूरी ऊर्जा और सहन शक्ति भी होगी। आप जिस किसी भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी और सुचारु रूप से आपके सभी उद्यम चलते रहेंगे।
 
 
इस वर्ष की शुरुआत में राहु मिथुन राशि में आपके 11वें भाव में होंगे और सितंबर के मध्य में वृषभ राशि में आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे। वर्ष की शुरुआत में सबसे पहले शनि 24 जनवरी को आपके 6ठे भाव में अपनी स्वराशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं 30 मार्च को बृहस्पति देव भी मकर राशि में 6ठे भाव में प्रवेश कर जाएंगे और वक्री होकर 30 जून को पुन: आपके 5वें भाव में धनु राशि में आएंगे तथा इसके बाद 20 नवंबर को पुन: आपके 6ठे भाव में आ जाएंगे।
 
 
सिंह राशि 2020 के अनुसार इस वर्ष आप छोटी दूरी की यात्राएं अधिक करेंगे और इन यात्राओं में आपको लाभ होगा। वर्ष की शुरुआत में आप कोई तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त समाजसेवा से जुड़े कार्यों के कारण भी आप कुछ यात्राएं कर सकते हैं।

 
शनि और बृहस्पति के संयुक्त प्रभाव के कारण अप्रैल से जुलाई के मध्य और फिर नवंबर मध्य के बाद आपके विदेश यात्राओं के अच्छे योग बनेंगे। इस वर्ष काफी लंबे समय से अटकी हुईं आपकी अनेक मनोकामनाएं पूरी होंगी जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। जनवरी तथा मार्च से मई के मध्य आप अपना घर बनाने अथवा प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कोई लोन ले सकते हैं।

 
इस वर्ष आप अनेक विषयों में रुचि लेंगे और उनके बारे में जानना चाहेंगे। कुछ कलात्मक अभिरुचियों में अधिक समय लगा सकते हैं। वर्ष 2020 आपके लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है, क्योंकि इस वर्ष आप अपने क्षेत्र में स्थापित होने की उम्मीद कर सकते हैं। तो तैयार हो जाइए हर मौके को भुनाने के लिए और ऊंची सफलता पाने के लिए।

ALSO READ: astrology 2020 virgo: कन्या राशि के लिए कैसा होगा नया साल 2020

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

अगला लेख