biodatamaker
✕

मूलांक 1 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए

Updated: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (11:53 IST)
जिन व्यक्तियों का जन्म 1, 10, 19 व 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है जिसका प्रतिनिधि सूर्य ग्रह होता है। सभी ग्रहों का अधिपति सूर्य है। अत: इस अंक के जातक तेजस्वी, साहसी, कर्मठ व निरंतर कार्य करने वाले व परिश्रमी होते हैं।


अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर में उत्साहहीनता व कमजोर स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे। मार्च, अप्रैल, मई, जून व जुलाई का समय उन्नत, श्रेष्ठ व प्रभावशाली रहेगा। रविवार व सोमवार को किए गए कार्य सफलता देंगे। दिनांक 1, 4, 10, 13, 19, 22 एवं 28 को भी सौदे, कॉन्ट्रेक्ट, जरूरी हस्ताक्षर, नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। दिनांक 7, 16 व 25 को नया कार्य प्रारंभ नहीं करें। 
 
पीला या तांबई रंग आपके अनुकूल रहेगा।
 
माणिक्य रत्न भाग्योदय करवा सकता है।
 
सूर्य की उपासना, गायत्री मंत्र जाप, सूर्य को जल चढ़ाना अपनी नित्य क्रिया में शामिल करें।
 
कुल मिलाकर यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। पिछली सारी कठिनाइयां दूर होंगी। नए व्यक्ति संपर्क में आएंगे। प्रति‍योगिता, शिक्षा, लेखन, व्यापार, मशीन आदि की दृष्टि से बड़ी उपलब्धि होगी।

 
स्वास्थ्य की दृष्टि से हृदयरोग, रक्तचाप, एलर्जी व नेत्र पीड़ा हो सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- सूर्योपासना, रविवार को नमकरहित भोजन या व्रत कष्ट कम करेगा।

ALSO READ: मूलांक 2 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 12 अक्‍टूबर, 2026

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

अगला लेख