sundarkand
✕

मूलांक 2 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए

Updated: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (11:46 IST)
मूलांक 2 का प्रतिनिधि ग्रह चन्द्रमा है। जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 व 29 ता. को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होता है। ये व्यक्ति सहृदय, कल्पनाप्रिय, भावुक एवं मधुरभाषी होते हैं। जैसे चन्द्रमा की कलाएं घटती-बढ़ती रहती हैं, वैसे ही इनकी मन:स्थिति एक-सी नहीं रहती। इनका शरीर कमजोर तथा ये मानसिक रूप से सबल होते हैं। इन्हें 'ना' कहना नहीं आता। प्रेम तथा सौंदर्य में महारथ हासिल होती है। आशंका-कुशंका तथा आत्मविश्वास की कमी से ग्रस्त होते हैं।
 
सोमवार शुभ दिन है तथा 2, 11, 20 व 29 तारीखें अत्यंत शुभ तथा 1, 4, 7, 10, 13, 16, 19, 22 एवं 25 तारीखें मध्यम शुभ मानी जाती हैं। इन दिवसों तथा तारीखों में कार्य का प्रारंभ तथा महत्वपूर्ण कार्य सफलता देंगे। पिस्ता रंग, सफेद रंग तथा रत्नों में मोती व चांदी की अंगूठी धारण करें।

शंकरजी की उपासना तथा चन्द्र दर्शन तथा जल चढ़ाने से सौभाग्य वृद्धि होगी। वर्ष का मध्य शुभ रहेगा। 5, 14 व 23 तारीख तथा अंकों से बचें। काला, नीला व बैंगनी रंग को दूर रखें। 
 
इस वर्ष स्वयं में आकर्षण अनुभव करेंगे। साझेदारी देखकर करें। कार्य की व्यवस्था में लापरवाही न करें। जल्दबाजी हानिकर रहेगी। बाधाएं धीरे-धीरे दूर होंगी। स्वार्थी लोगों से बचना होगा। भूमि, मकान व फैक्टरी आदि की प्राप्ति संभव है।
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से स्नायु संबंधी रोग, पेट के रोग व फेफड़े में संक्रमण हो सकता है। छुआछूत से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिव जी को दूध चढ़ाएं। चन्द्रमा को अर्घ्य प्रदान करें। प्रदोष व्रत करें। विपरीत लिंगी से दूरी बनाएं।

ALSO READ: मूलांक 3 : कैसा है साल 2019 इस बार आपके लिए
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख