dharma sangrah

बॉलीवुड के लिए क्या लाया है वर्ष 2018, जानिए फिल्मोद्योग के सितारे

Updated: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (13:42 IST)
कला व फिल्म संसार का कारक शुक्र होता है। वर्षांक 9 है व इसका स्वामी मंगल है। शुक्र व मंगल एक-दूसरे के विपरीत हैं। वर्षारंभ में शुक्र अग्नि तत्व की राशि धनु में  सूर्य-शनि के साथ है।
 
इस साल कलात्मक फिल्मों के स्थान पर हिंसात्मक फिल्मे चर्चा में रहेंगी। इस वर्ष कुछ बड़ी फिल्में विवादास्पद रहेंगी जिससे फिल्म उद्योग को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
मंगल को वर्षारंभ में गुरु का साथ मिलने से कुछ गंभीर, सामाजिक विचारात्मक फिल्में आ सकती हैं। इससे फिल्म जगत को कुछ राहत भी मिल सकती है। 
 
चतुर्थ भाव जनता का भाव होता है। चतुर्थ भाव का स्वामी शुक्र की राशि तुला में है। यह स्थिति एकादश में होने से फिल्मों को जनता के माध्यम से कुछ लाभ व कुछ नुकसान की स्थिति रहेगी। शनि, सूर्य व शुक्र का संयुक्त होना वर्षारंभ में कोई खास संकेत नहीं देता। पंचम भाव मनोरंजन का है। उसका स्वामी मंगल, शुक्र की राशि तुला में है, जो फिल्म जगत को लाभ के बजाए नुकसानदायक होने की सूचना दे रहा है। वर्षारंभ में मिथुन राशि है, अत: फिल्म उद्योग को बाहर से लाभ की उम्मीद रह सकती है।
 
बड़े बजट की फिल्मों को सफलता के चांस कम हैं। कुछ मिली-जुली फिल्में घाटे में न रहकर अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगी।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 जुलाई, 2026)

30 July Birthday: आपको 30 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-धन में होगा बड़ा लाभ

मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, मेष से मीन तक जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

अगला लेख