Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वृश्चिक राशिफल : बेहतरीन है यह नया साल

इस वर्ष आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। रुपए-पैसों के मामले में बिलकुल भी कोताही न बरतें, क्योंकि जितना कमाएंगे उससे अधिक ख़र्च करने का योग बन रहा है। शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है और पराक्रम में भी वृद्धि होगी।

वैवाहिक जीवन की अड़चनें समाप्त होंगी। संतान की सफलता से आप प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग है। पारिवारिक जीवन इस वर्ष बेहतरीन रहने वाला है। इस साल भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नए मित्र बनेंगे।
 
इस वर्ष विदेश यात्रा के योग कम बन रहे हैं, लेकिन व्यवसाय से संबंधित आपकी छोटी-मोटी यात्राएं होती रहेंगी। प्रेम संबंधों में आपकी पूर्ण सफलता के योग हैं। रिश्तों में गलतफहमी चल रही है, तो उसे जल्दी दूर करें। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। 
 
 
    शुभ अंक : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72, 81 और 90 शुभ अंक हैं।
    शुभ रंग : आपके लिए लाल, पीला, नारंगी, व सफ़ेद रंग शुभ है।
    शुभ दिशा: साल 2017 में आपके लिए उत्तर दिशा शुभ है।

यह भी पढ़ें : 
 
वृश्चिक राशि  2017
 

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

04 July Birthday: आपको 04 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

5 सिद्ध मंत्र जो पूरी कर सकते हैं आपकी मनोकामना, जानें सही जप विधि

राहुकाल का सच: क्या यह सिर्फ अंधविश्वास है या इसके पीछे है वैज्ञानिक और ज्योतिषीय आधार?

आकाश में बना 'गजकेसरी राजयोग': जानिए किन राशियों पर बरसेगी गुरु-चंद्र की कृपा

अगला लेख