dipawali
✕

तुला राशिफल : नए साल में मिलेंगी मनचाही खुशियां

Updated: शनिवार, 24 दिसंबर 2016 (17:23 IST)
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। वर्ष की शुरुआत में धन-प्राप्ति के योग बने हुए हैं, पैतृक धन मिलने के भी योग हैं। नये कार्य में धन निवेश करेंगे तो उसमें लाभ प्राप्त होगा। पैसों के लेन-देन में जल्दबाज़ी न करें, किसी भरोसेमंद से धोखा मिलने की आशंका है। प्रॉपर्टी में निवेश से पहले किसी बड़े-बुज़ुर्ग की सलाह फायदेमंद हो सकती है। फिजूलख़र्ची और कर्ज लेने से बचें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

शत्रुओं के लिए आप सिरदर्द बन सकते हैं। बड़े निवेश से पहले सोच-विचार कर लें। सट्टा व लॉटरी में भी धन लगाने से बचें तो बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। यात्रा आपके लिए लाभप्रद रह सकती है।
 
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष सामान्य है। इस दौरान यदि आपको कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा तो किसी प्रकार की हानि भी नहीं होगी। इस साल आपको कुछ मनचाही खुशियां  अवश्य मिलेंगी। नौकरी की तलाश में लगे हुए युवाओं को विशेष सफलता मिल सकती है। साथ ही प्रमोशन और सैलरी में वृद्धि के योग हैं। छात्रों के लिए यह साल सामान्य रहेगा। परीक्षाओं में सफलता पूरी तरह मेहनत पर निर्भर होगी। शिक्षकों और किसी बड़े का सहयोग मिल सकता है। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलने की संभावना थोड़ी कम है। बातचीत करते समय क्रोध न करें। अविवाहितों को अच्छे रिश्ते के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।
 
   
    शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51 और 60 शुभ अंक हैं।
    शुभ रंग : क्रीम, हरा, नीला और बैंगनी रंग शुभ है।
    शुभ दिशा :  साल 2017 में आपके लिए पश्चिम दिशा शुभ है।

यह भी पढ़ें 

तुला राशि 2017
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 06 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

अगला लेख