ramcharitmanas

धनु राशि 2016 : कैसे गुजरेंगे वर्ष के 12 माह

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2015 (16:24 IST)
धनु राशिफल 2016


 
जनवरी- सभी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। लग्नेश गुरु भाग्य में भाग्येश सूर्य लग्न में होने से उत्तम राजयोग बनता है। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में उत्तम समय रहेगा।
 
फरवरी- आर्थिक बचत के योग बनेंगे। कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में समय मिला-जुला कहा जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोग सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सफल होंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। 
 
मार्च- आर्थिक मामलों में समय उत्तम रहेगा। बचत के योग बनेंगे। नौकरीपेशाओं के लिए सुखद स्थिति रहेगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। यात्रा जहां तक हो सके टालें। बाहरी व्यक्तियों से सावधानी रखें। 
 
 


अप्रैल- परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। मकान व भूमि के कार्य से लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। साझेदारी के मामलों में सतर्कता रखनी होगी। 
 
मई- विवेक का इस्तेमाल कर अपने सभी कार्यों में सफलता पाएंगे। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। 
 
जून- संतान के मामलों में सावधानी रखना होगी। लेखनादि के कार्य में सतर्क रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। व्यापार-व्यवसाय व नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा।
 
 

जुलाई- दांपत्य जीवन में मधुर वातावारण रहेगा। दैनिक व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। संतान का सहयोग मिलेगा व लेखन संबंधित कार्य में अनुकूल स्थिति पाएंगे। 
 
अगस्त- गुप्त युक्तियों से आप अपने कार्य में सफल होंगे। संतान पक्ष के मामलों में खर्च होगा। शत्रु से राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशा के लिए समय ठीक रहेगा।
 
सितंबर- मकान व भूमि संबंधित मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। मातृपक्ष से सुखद स्थिति पाएंगे। भाग्य में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आस्था नहीं रहेगी। अत्यंत परिश्रम करने पर भी इच्छित सफलता नहीं मिलेगी। 
 
 



अक्टूबर- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद की स्थिति टालें। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा। शत्रुपक्ष प्रभावहीन होगा। आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। संतान लाभ के योग भी बनते हैं।
 
नवंबर- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। संतान पक्ष का सहयोग लाभकारी रहेगा। धन व कुटुम्ब का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति सुखद स्थिति रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। लेन-देन से बचें। 
 
दिसंबर- समय का सदुपयोग कर अपने उद्देश्य में सफल होंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहगी। शत्रु परास्त होंगे। 

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

नेपाल में जलप्रलय और भविष्य मालिका: क्या 600 साल पुराने श्लोक में मिलती है ऐसी आपदा की भविष्यवाणी? जानें सच

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अगस्‍त, 2026)