Hanuman Chalisa

मीन राशि 2016 : कैसे गुजरेंगे वर्ष के 12 माह

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मीन राशिफल 2016


 

 
जनवरी- व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी, वहीं नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में समय ठीक-ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में समय ठीक रहेगा।
 
फरवरी- संतान पक्ष के मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय सुखद रहेगा। व्यापारिक वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी।
 
मार्च- भाग्य में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। पारिवारिक मामलों में समय लाभदायक रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। नौकरीपेशाओं के लिए समय ठीक रहेगा। 
 
 



अप्रैल- दांपत्य जीनव में मधुर वातावारण रहेगा। दैनिक व्यवसाय में समय अनुकूल रहकर सहयोगवादी रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्त्री पक्ष से लाभकारी सहयोग मिलेगा। शत्रु से थोड़ी सावधानी बरतें।
 
मई- थोड़ी समझदारी व थोड़ा परिश्रम आपके कार्य में निखार लाने के लिए काफी है। कोर्ट संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन बचत नहीं होगी।
 
जून- संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक मामलों में समय उत्तम रहेगा। धन की बचत भी होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। 
 
 


जुलाई- इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी। मातृपक्ष में सुखद वातावरण पाएंगे। मकान व जमीन संबंधित कार्य में सफल होंगे। स्त्री पक्ष से प्रसन्नतादायक समाचार सुनेंगे। गुप्त युक्तियों द्वारा व्यापार-व्यवसाय में सफलता पाएंगे। 
 
अगस्त- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। जनता से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक उपायों में अनुकूल स्थिति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक है। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
सितंबर- दैनिक व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्त्री पक्ष के कार्य में ध्यान रखना होगा। शत्रु पक्ष पर सतर्कता रखना होगी। खर्च अधिक रहेगा। यात्राओं में सावधानी रखकर चलें। लेन-देन के मामलों में संभलकर चलें।
 
 


अक्टूबर- इस माह आपके अपने कार्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। दैनिक व्यवसाय में प्रगति रहेगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय ठीक रहेगा।
 
नवंबर- धन संबंधित मामलों में समय उत्तम होने के साथ मन प्रसन्नतादायक रहेगा। भाग्य में आ रही रुकावटें दूर होंगी। महत्वपूर्ण कार्य भी बनेंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी सुखद स्थिति पाएंगे। यात्राओं के मामलों में सावधानी रखें। 
 
दिसंबर- संतान पक्ष के मामलों में सावधानी रखना होगी। लेखन संबंधित कार्य में संभलकर चलना होगा। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति पाएंगे। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। धन की बचत भी होगी।


 

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

20 July Birthday: आपको 20 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जुलाई, 2026)

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!