Hanuman Chalisa

मिथुन राशि 2016 : कैसे गुजरेंगे वर्ष के 12 माह

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मिथुन राशिफल 2016


 

जनवरी- मन कुछ विचलित-सा रहेगा फिर भी घबराने की जरूरत नहीं। आपके कार्य में रुकावटें नहीं आएंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी वहीं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे।
 
फरवरी- संतान के मामलों में खर्च होगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा।  दैनिक व्यवसाय में भी अनुकूल स्थिति रहेगी। प्रभाव में भी वृद्धि होगी। मनमाफिक कार्य संपन्न होंगे। शत्रु प्रभावहीन होंगे। 
 
मार्च- परिश्रम अधिक करने पर सफलता का स्वाद चखेंगे। नाना-मामा पक्ष से दुखद खबर आ सकती है। शत्रु वर्ग से बचकर चलें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना होगी। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। लेन-देन संभलकर करें। सेक्स की ओर रुझान रहेगा।
 
 


अप्रैल- समय ही सोना है। इसका जितना दोहन किया जाएगा लाभ उतना ही मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम समय है। पारिवारिक सहयोग के साथ कामकाज में प्रगति आएगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
 
मई- मेहनत का फल मिलने में थोड़ा विलंब लगेगा। आर्थिक जोखिम से बचकर चलें तो स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापारिक वर्ग के लिए समय ठीक-ठीक ही रहेगा। स्त्री पक्ष की चिंता रह सकती है। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शत्रु नष्ट होंगे।
 
जून- यात्रा के योग बनेंगे। बाहरी संपर्क से लाभजनक स्थिति रहेगी। रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य से ही मतलब रखें। स्त्री का सहयोग लेकर चलें। कार्य में उन्नति पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
 


जुलाई- मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज की स्थिति अनुकूल रहेगी। इस माह लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं। स्त्री का सम्मान लाभदायक ही रहेगा। संतान से सहयोग व विद्यार्थी वर्ग में सुखद स्थिति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
 
अगस्त- इस माह केसर का लंबा तिलक मस्तक पर लगाएं तो सफलता के चांस दुगने हो जाएंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। शत्रु पक्ष की नहीं चलेगी। आप लक्ष्य भेदने में कामयाब रहेंगे। दैनिक आवश्यकताएं पूरी होंगी। व्यवसाय में उन्नति होकर लाभ भी बढ़ेगा।
 
सितंबर- पारिवारिक मामलों में चलीं आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। शत्रु पक्ष पूरी तरह नष्ट होंगे। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार के साथ उन्नति के अवसर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। 
 
 


अक्टूबर- परिश्रम का उत्तम फल चखेंगे। पारिवारिक सुख-शांति के साथ शुभ कार्य भी होंगे। मातृपक्ष का सहयोग मिलेगा, जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य बनेंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय अनुकूल है। प्रगति होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
 
नवंबर- संतान पक्ष के मामलों में सावधानी रखना होगी। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। पारिवारिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। जनता से संबंधित कार्य सतर्कता से करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहने से प्रसन्नता रहेगी। शत्रु से राहत पाएंगे।
 
दिसंबर- पराक्रम बढ़ेगा। कार्य में प्रगति आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कर्ज की स्थिति से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। स्त्री पक्ष से लाभजनक स्थिति रहेगी। पारिवारिक समय भी ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। 

 

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

Weekly Horoscope 13 to 19 July 2026: 13 से 19 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

12 July Birthday: आपको 12 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

शनि की वक्री चाल से बदलेगी किस्मत, 4 राशियों को मिलेगा धन, सफलता और शनिदेव का आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 जुलाई, 2026)