Hanuman Chalisa
✕

Assam Assembly Election 2021: मोदी की उग्रवादियों से मुख्य धारा में शामिल होने की अपील, कांग्रेस पर साधा निशाना

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (14:19 IST)
तमुलपुर (असम)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में अब तक समर्पण नहीं करने वाले उग्रवादियों से मुख्य धारा में लौटने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें 'आत्मनिर्भर असम' बनाने की जरूरत है। बकसा जिले के तमुलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि असम के लोग हिंसा के खिलाफ हैं और वे विकास, शांति, एकता तथा स्थिरता के साथ हैं।

ALSO READ: असम चुनाव महागठबंधन के 'महाझूठ' और डबल इंजन के 'महाविकास' के बीच : मोदी
मोदी ने कहा कि राजग सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए योजना बनाती है। राज्य में लंबे समय तक रहे हिंसा के माहौल के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाज के टुकड़े करके और भेदभाव करके समाज के एक वर्ग के लिए कुछ दिया जाए तो उसे धर्मनिरपेक्षता कहा जाता है और जो सभी के लिए काम करते हैं, उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है। 
 
उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को पूरी तरह सशक्त बनाने का प्रयास किया है। धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता के इस खेल ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। मोदी ने कहा कि केंद्र और असम में पिछले 5 साल में 'दोहरे इंजन' वाली राजग सरकारों के होने से राज्य के लिए दोहरे फायदे वाले परिणाम आए हैं।

ALSO READ: नंदीग्राम चुनाव: ममता या मोदी किसके दावे में है दम?
 
मोदी ने एआईयूडीएफ संस्थापक और सांसद बदरुद्दीन अजमल के बेटे अब्दुर रहीम द्वारा कांग्रेस की एक रैली में दिए गए बयान की ओर इशारा करते हुए भी निशाना साधा। रहीम ने शुक्रवार को एक रैली में कहा था कि 'दाढ़ी, टोपी और लुंगी वाले' असम में अगली सरकार बनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे बड़ा असम के लिए कोई अपमान नहीं हो सकता। असम की जनता उन लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगी, जो असम के गौरव और पहचान का अपमान करते हैं और जनता उन्हें मतदान के जरिए मुंहतोड़ जवाब देगी। असम के लोगों ने दोबारा राजग की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। सरकार असम समझौते को पूरी तरह से लागू करने के लिए गंभीरतापूर्वक काम कर रही है, ज्यादातर समस्याओं को हल कर लिया गया है और बाकी का हल भी जल्द निकाला जाएगा। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख