शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, पुरुष ट्रैप में जीता गोल्ड
Asian Games news in hindi : एशियाई खेलों की शूटिंग स्पर्धा में रविवार को भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भारत को पुरुष ट्रैप में टीम स्वर्ण पदक मिला जबकि महिला टीम भी रजत पदक जीतने में कामयाब रही।
पृथ्वीराज तोडइमान, काइनन चेनाई और जोरावर सिंह संधू की भारतीय तिकड़ी ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा में टीम स्वर्ण पदक जीता। मनीषा कीर, प्रीति रजाक और राजेश्वरी कुमारी की महिला ट्रैप टीम भी रजत पदक जीतने में सफल रही।
भारतीय पुरुष टीम ने क्वालीफिकेशन दौर में 361 अंक जुटाए। खालिद अलमुदहाफ, तलाल अलरशीदी और अब्दुलरहमान अलफइहान की कुवैत की टीम ने 359 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि युहाओ गुओ, यिंक की औ युहाओ वैंग की चीन की टीम ने 354 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
किंगनियान ली, सुइसुइ वू और शिनक्यु झेंग की चीन की टीम ने विश्व रिकॉर्ड 357 अंक के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय महिला टीम ने 337 अंक जुटाते हुए रजत पदक जीता। मारिया दमित्रियेंको, एझान दोसमगामबेतोवा और अनास्तासिया प्रिलेपिना (336) की कजाखस्तान की टीम ने कांस्य पदक जीता।
Gold Rush Alert! #AsianGames2022
— SAI Media (@Media_SAI) October 1, 2023
Shooters @tondaimanpr, #KheloIndiaAthlete @KynanChenai, and Zoravar Singh Sandhu have shot their way to GOLD in the Men's Trap Team event! with an Asian Games record of 361
Their precision, focus, and teamwork have brought glory… pic.twitter.com/7pAakYlsaj
इस बीच पुरुष वर्ग में चेनाई (122) और जोरावर सिंह संधू (120) व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। महिला वर्ग के मनीष ने 3 अन्य निशानेबाजों के साथ टाई के बाद शूट ऑफ के जरिए फाइनल में जगह बनाई।
Edited by : Nrapendra Gupta

