सम्बंधित जानकारी
- कप्तान रोहित के लिए खराब आंकड़े, इस साल और एशिया कप में पहली बार लगातार हार
- श्रीलंका ने भारत को 6 विकेटों से हराकर किया एशिया कप के फाइनल में प्रवेश
- रोहित की 72 रनों की पारी के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ 173 रन बना पाया भारत
- Asia Cup: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
- 'किसके फोन का इंतजार था'? गावस्कर ने किया कोहली के बयान पर कटाक्ष
इन खिलाड़ियों को शामिल ना करने पर टीम चयन पर उठ रहे हैं सवाल, लेकिन गलती नहीं मान रहे रोहित
पहला सवाल
पूर्व स्पिनर और आम आदमी पार्टी के सांसद ने सवाल उठाया है कि उमरान मलिक को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया। आवेश खान की जगह दीपक चाहर को क्यों नहीं खिलाया गया। रविंद्र जड़ेजा की जगह टीम में शामिल हुए अक्षर पटेल को क्यों नहीं खिलाया गया।
हरभजन सिंह के अलावा आप ट्विटर पर निगाहें डालेंगे तो यह ही सवाल लगभग हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के मन में है।जिसके जवाब आने वाले वक्त में शायद ही मिले।Where is Umran malik (150km speed) ? Why Deepak chahar (top quality swing bowler )wasnt there ? Tell me if these guys dont deserve the chances ?? Why Dinesh Karthik dont get chances consistently?? Disappointing
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 6, 2022
दूसरा सवाल
बहुत दिनों पहले ने एशिया कप के दल में सिर्फ 3 तेज गेंदबाजों का मुद्दा उठाया था।उन्होंने कहा था कि एशिया कप के लिए दुबई में इतने कम गेंदबाज ले जाने की क्या जरूरत थी। सिर्फ 3 गेंदबाजों के भरोसे भारत की टीम एशिया कप में उतरी थी।
अस्वस्थ आवेश खान और चोटिल रविंद्र जडेजा की अनुपस्थिति में भारत के पास भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के रूप में केवल दो अग्रणी तेज गेंदबाज मौजूद हैं। हार्दिक पंड्या तेज गेंदबाजी के तीसरे विकल्प हैं।India picking only 3 seamers for a tournament in Dubai in August-September was a always a tricky proposition…with Avesh falling ill, the problem is staring in our faces. Deepak Chahar is with the team…cant they include him in the squad? And play vs Pak today #AsiaCup #IndvPak
— Aakash Chopra (@cricketaakash) September 4, 2022
बेहतर फॉर्म के खिलाड़ियों को बाहर रखकर बुरे फॉर्म के खिलाड़ी को तरजीह क्यों
रवि विश्नोई ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट निकाले और 6.55 की इकॉनोमी से रन दिए। बदले में उनको टीम ने बैंच पर बैठा दिया और आर अश्विन को टीम में शामिल किया गया।
इसके साथ ही दिनेश कार्तिक को भी पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 1 गेंद खेल पाए। उनकी जगह पर टीम में शामिल हुए दीपक हुड्डा से रोहित ने ना गेंदबाजी कराई ना ही बल्लेबाजी में वह कुछ खास कर पाए।Last match Bishnoi had the best economy, Chahal went 10 a over.
— Gabbbar (@GabbbarSingh) September 6, 2022
So they dropped Bishnoi.
Dinesh Karthik poora career bench pe baitha hai. He might as well join TCS.
— Vipul Goyal (@HumorouslyVipul) September 6, 2022केएल राहुल को बार बार मिल रहे मौके से सब त्रस्त हो गए लेकिन मजाल है रोहित शर्मा उनको बाहर कर दें। रोहित शर्मा चाहते तो ईशान किशन को मौका देकर दाएं और बाएं हाथ की जोड़ी को आजमा सकते थे। शायद हो सकता था ईशान किशन का फॉर्म वापस आ जाता।
रोहित अपनी गलती ना मानने पर अड़े
भारत भले ही फाइनल में जगह बनाने की स्थिति में नहीं है लेकिन रोहित ने कहा कि टीम में कुछ भी गलत नहीं है और वह जिस तरह से खेल रही है वह भी गलत नहीं है।रोहित ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कुछ गलत है। बाहर से लोग किस नजरिए से देख रहे हैं लेकिन हमें कुछ गलत नजर नहीं आता है।
रोहित से लगातार इस पर सवाल किए गए कि दीपक हुड्डा को जब एक भी ओवर नहीं दिया गया तो फिर उन्हें सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा गया।
उन्होंने कहा, हां हमारे पास गेंदबाजी में छठा विकल्प था लेकिन हम पांच विकल्पों को ही आजमाना चाहते थे और यह देखने चाहते थे कि क्या होता है और क्या नहीं होता है। यदि हमें जल्दी विकेट मिल जाते तो हम हुड्डा को जरूर भेज देते। ऐसी मेरी रणनीति थी। छह विकल्प होना हमेशा अच्छा होता है।
रोहित ने कहा कि दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज का संयोजन बनाने के लिए दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में लिया गया लेकिन वह मौकों का फायदा नहीं उठा पाए।Rohit Sharma in a press conference after losing from Sri Lanka: 'There's nothing missing, we have a quality team' (To ESPNCricinfo) pic.twitter.com/g6b9MKj1Gn
— IPLnCricket | Everything 'Cricket' & #IPL2023 (@IPLnCricket) September 7, 2022
