Dhanteras
✕

पाक कीपर ने अपने ही कप्तान को पछाड़ा टी 20 रैंकिंग में, बना नंबर 1 बल्लेबाज

Updated: बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (18:08 IST)
दुबई:पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान अपने कप्तान और हमवतन बाबर आज़म को पछाड़कर आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गये हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ 60 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली भी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार पायदान चढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

रविचंद्रन अश्विन (चार पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर) और अर्शदीप सिंह (28 पायदान की छलांग लगाकर 62वें स्थान पर) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

रिज़वान आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर पहुंचने वाले तीसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले बाबर आज़म और मिस्बाह उल हक यह कारनामा कर चुके हैं। बाबर अपने करियर में अब तक 1155 दिनों तक पहले पायदान पर रह चुके हैं, जबकि मिस्बाह 20 अप्रैल 2008 से 27 फरवरी 2009 के दौरान 313 दिनों के लिये शीर्ष पर रहे थे।(वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख