ramcharitmanas
✕

शाहीन अफरीदी की जगह एशिया कप में यह गेंदबाज शामिल हुआ पाकिस्तानी टीम में

एशिया कप में शाहीन की जगह लेंगे हसनैन

Updated: सोमवार, 22 अगस्त 2022 (16:48 IST)
लाहौर: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज़ मोहम्मद हसनैन 27 अगस्त से शुरू होने वाले टी20 एशिया कप में शाहीन शाह अफ़रीदी की जगह लेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शाहीन जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गये पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गये थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सीय सलाहकार समिति ने शनिवार को बताया कि उन्हें चार से छह हफ्ते और आराम करने की जरुरत है।
हसनैन ने 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान की ओर से खेलते हुए 17 विकेट चटकाए हैं।

एसीसी टी20 एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर हैं।
(वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख