dharma sangrah
✕

श्रीलंका के जूनियर मलिंगा ने किया कमाल, पहले मैच में ही निकाले 4 विकेट

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (11:19 IST)
मथीशा पथिराना का स्लिंग शॉट गेंदबाजी एक्शन लसिथ मलिंका की याद दिलाता है लेकिन उनके बचपन के कोच बिलाल फासी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी इस तरह की गेंदबाजी शैली स्वाभाविक है।मलिंगा जैसे एक्शन की वजह से पथिराना को श्रीलंका में पॉडी (लिटिल) मलिंगा और चेन्नई सुपर किंग्स टीम में बेबी मलिंगा बुलाते हैं।

फासी ने  कहा ,‘‘ उसके एक्शन को देखकर कई लोगों को लगता है कि उसने मलिंगा की नकल की है। पथिराना ने मलिंगा के मार्गदर्शन में अभ्यास भी किया है। लेकिन वह पहले ही दिन मेरे पास आया तो उसका एक्शन ऐसा ही था। हमने बस इस पर काम किया है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह स्वाभाविक तौर पर तेज गेंदबाज है। उसे रफ्तार के लिये काफी प्रयास नहीं करने पड़ते। वह काफी सटीक गेंदबाज है। इसके अलावा उसके यॉर्कर भी बहुत सटीक पड़ते हैं जिससे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी परेशान हो जाते हैं।’’

फासी ने कहा कि उस पर अपेक्षाओं का अधिक दबाव डालना सही नहीं होगा।उन्होंने कहा ,‘‘ उसके पास प्रतिभा है और उसका भविष्य बहुत उज्जवल है लेकिन अभी से उसकी तुलना मलिंगा या चमिंडा वास जैसे लीजैंड से करना सही नहीं है। उसे अपने हुनर पर काम करने दीजिये। हमें इस साल और अगले साल भी विश्व कप खेलना है और वह श्रीलंका के लिये काफी महत्वपूर्ण है।’’

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच दक्षिण अफ्रीका के एरिक सिमंस ने कहा ,‘‘ मैं पिछले दो आईपीएल सत्र में पथिराना के साथ काम कर चुका हूं। उसमें गजब का सुधार आया है। वह तेजी से सीख रहा है।’’उन्होने कहा ,‘‘ उसने कुछ समय पहले ही शीर्ष स्तर पर खेलना शुरू किया है। टी20 क्रिकेट में डैथ ओवरों में उसने शानदार गेंदबाजी की है। मेरा मानना है कि वह श्रीलंका और सीएसके के लिये लंबे समय तक खेलेगा।’’

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख