suvichar
✕

5 साल बाद पहला Multi National Tournament और Asia Cup गिरा भारत की झोली में

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (15:28 IST)
करीब 5 साल बाद भारत के पाले में कोई बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट गिरा है। इससे पहले साल 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम ने एशिया कप जीता था। वह पहला एशिया कप था जिसमें रोहित शर्मा कप्तान बनाए गए थे। इसके बाद पिछले साल हुए टी-20 एशिया कप में वह टीम को फाइनल नहीं पहुंचा पाए। लेकिन जब वनडे स्वरूप में यह कप आया तो रोहित शर्मा की अगुवाई  में भारत ने दूसरा एशिया कप जीता।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास लंबे समय तक याद रखे जायेंगे ।

मोहम्मद सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिये जिसकी मदद से भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर दिया । जवाब में यह लक्ष्य 6 . 1 ओवर में एक भी विकेट गंवाये बिना हासिल कर लिया।

रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह शानदार प्रदर्शन था । फाइनल में इस तरह खेलना शानदार था। इससे टीम की मानसिकता पता चलती है। इस तरह का प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जायेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे तेज गेंदबाज काफी समय से मेहनत कर रहे हैं। उन्हें इस तरह का प्रदर्शन करते देखना सुखद था । मैने कभी सोचा नहीं था कि गेंद इतनी घूमेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हालात के अलावा यह खिलाड़ियों के हुनर की भी बात है। यह काफी दुर्लभ है। सिराज के जैसा प्रदर्शन बार बार देखने को नहीं मिलता। सभी खिलाड़ियों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।’’विश्व कप से पहले भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला और दो अभ्यास मैच खेलने हैं। रोहित ने कहा कि टीम सही दिशा में जा रही है।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह देखकर अच्छा लग रहा है कि टीम इस तरह के आत्मविश्वास के साथ सही दिशा में जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में चार विकेट गिरने के बाद हार्दिक और ईशान ने हमें बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद दूसरे मैच में विराट और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की।’’उन्होंने कहा ,‘‘ गिल भी बेहतरीन फॉर्म में है। उसे बल्लेबाजी करना पसंद है। अलग अलग समय पर अलग अलग खिलाड़ियों ने टीम को संकट से निकाला।’’<>

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख