Daily Horoscope
✕

5 विकेट लिए इस युवा श्रीलंकाई स्पिनर ने, बड़े बड़े भारतीय दिग्गजों को किया चलता

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (17:05 IST)
INDvsSL दुनिथ वेल्लालगे (40 रन पर पांच विकेट) और चरिथ असलंका (18 रन पर चार विकेट) की घातक फिरकी गेंदबाजी के बीच कप्तान रोहित शर्मा (53),इशान किशन (33) और के एल राहुल (39) की उपयोगी पारियों की मदद से भारत ने एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 49.1 ओवर के खेल में 213 रन बनाये।

आर प्रेमदास स्टेडियम पर टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सधी शुरूआत की। रोहित शर्मा ने शुभमन गिल (19) के साथ पहले 11 ओवर में तेज गति से 80 रन जोड़े। तेज गेंदबाजो की धुनायी होते देख श्रीलंका के कप्तान दसून शनाका ने गेंद स्पिनरों को थमायी जिन्होने निराश नहीं किया। बीस वर्षीय वेल्लालगे ने सबसे पहले गिल को क्लीन बोल्ड आउट कर चलता किया जबकि अपने अगले ओवर में उन्होने विराट कोहली (3) को मिड विकेट पर कैच करा कर भारत को सबसे बड़ा झटका दिया।

वेल्लालगे के अलावा असलंका श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक प्रभावी गेंदबाज बने जिन्होने नौ ओवरों में मात्र 18 रन खर्च कर चार विकेट अपनी झोली में डाले और स्पिन के खिलाफ भारत की मजबूत बल्लेबाजी को बौना साबित कर दिया।<>

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख