manglik dosh calculator
✕

Arunachal : भाजपा ने तेजू विधानसभा सीट पर बदला अपना उम्मीदवार, महेश चाई को उतारा मैदान में

विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को

Updated: शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (16:50 IST)
Arunachal Pradesh Assembly elections : अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तेजू विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। उन्होंने बदांग तयांग के स्थान पर पूर्व मंत्री महेश चाई (Mahesh Chai) को मैदान में उतारा है। भाजपा (BJP) ने 13 मार्च को उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसमें उन्होंने तेजू सीट (Teju seat) से तंयाग को उम्मीदवार बनाया था, वहीं गुरुवार को पार्टी ने एक बयान जारी कर चाई के नाम का ऐलान किया।

ALSO READ: BJP की तीसरी सूची जारी, मोदी के फेवरेट अन्नामलाई कोयंबटूर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
 
चाई अधिक उपयुक्त : भाजपा के राज्य प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष तार तारक ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया और उन्होंने पाया कि चाई इस सीट के लिए अधिक उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने तायांग को बदलने का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि उन्हें लगा होगा कि तेजू की तुलना में चाई इस सीट के लिए अधिक उपयुक्त हैं। यह दुर्लभ मामला है अन्यथा भाजपा में आमतौर पर ऐसा नहीं होता।

ALSO READ: Lok Sabha Election : कमलनाथ के हेलीकॉप्टर पर CM मोहन यादव ने किया कटाक्ष, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को लेकर दिया यह बयान
 
विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को :  पूर्व मंत्री चाई ने 2019 में भाजपा के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। तंयाग से इस बारे में टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ होगा। विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती 2 जून को होगी। राज्य की 2 लोकसभा सीटों के लिए 4 जून को मतगणना होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

अगला लेख