मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मैड्रिड , रविवार, 20 जुलाई 2008 (21:12 IST)

स्पेन की महिला हॉकी टीम बेदाग

स्पेन की महिला हॉकी टीम बेदाग -
स्पेन की महिला हॉकी टीम की दो खिलाड़ी डोपिंग आरोपों में बेदाग पाई गई हैं। अब स्पेन की टीम ओलिम्पिक में शिरकत कर सकेगी।

ग्लोरिया कोमेर्मा व एक अन्य खिला़ड़ी अप्रैल में अजरबेजान में खेले गए पात्रता टूर्नामेंट के दौरान डोपिंग परीक्षण में पकड़ी गई थीं। स्पेन ने कहा था कि इनके भोजन के कारण यह हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने पाया कि कोमेर्मा से गलती हुई है, लेकिन वे और उनकी साथी दोषी नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी के नियमों के अनुसार यदि किसी टीम का एक से अधिक खिला़ड़ी डोपिंग का दोषी पाया जाता है तो पूरी टीम की पात्रता रद्द होती है।