मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली (वार्ता) , बुधवार, 22 अगस्त 2007 (21:35 IST)

सात को राजीव गाँधी खेल पुरस्कार

सात को राजीव गाँधी खेल पुरस्कार -
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को सात खिलाड़ियों को राजीव गाँधी राज्य खेल पुरस्कार प्रदान किए।

पुरस्कार पाने वालों में विक्रम भटनागर (निशानेबाजी), सौरभ विज (एथलेटिक्स), अभिषेक वर्मा (तीरंदाजी), संजीव सेजवाल (तैराकी), परिमार्जन नेगी और तान्या सचदेव (शतरंज) और बलवान सिंह (पैरालम्पिक खेल) शामिल हैं।

पुरस्कार के रूप में विजेताओं को दो-दो लाख रुपए के चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।