• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (भाषा) , शुक्रवार, 10 अप्रैल 2009 (13:22 IST)

मुंबई हॉकी संघ के सचिव पर रोक

अदालत
स्थानीय अदालत ने अपने अगले आदेश तक मुंबई हॉकी संघ (एमएचए) के सचिव केहरसिंह के एमएचए के कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

अनुभवी हॉकी प्रशासक पीएस सुजलाना और अंपायर रंजीत डालवी ने अदालत में सिंह के खिलाफ याचिका दायर की, जिसमें इन दोनों ने आरोप लगाया कि उन्हें (केहर सिंह) और एमएचए प्रबंधक समिति के अन्य सदस्यों को चुनाव कराने के अलावा संघ से संबंधित किसी अन्य विषय पर फैसला लेने का अधिकार नहीं है।

अदालत के पहले निर्देश के बावजूद सिंह ने घोषणा कर दी कि एमएचए 15 से 29 अप्रैल तक बाम्बे गोल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन कराएगा।